झारखंड में निकाय चुनाव का रास्ता हुआ साफ! हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग से मांगी संभावित तिथि, 24 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

झारखंड में निकाय चुनाव का रास्ता हुआ साफ! हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग से मांगी संभावित तिथि, 24 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

रांचीः झारखंड में नगर निगम और निकाय चुनाव नहीं कराने के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने जस्टिस आनंदा सेन की कोर्ट को बताया कि ट्रिपल टेस्ट की रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को सौंप दी गई है। आयोग ने आरक्षण और पॉपुलेशन लिस्ट से जुड़ी कुछ जानकारी मांगी है। संबंधित जानकारी देने के बाद चुनाव से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।

अंबा प्रसाद की बढ़ी मुश्किलें, 48 लाख रुपया गबन मामले में क्लीनचिट मिलने के खिलाफ कोर्ट पहुंचे शिकायतकर्ता
प्रार्थी के अधिवक्ता विनोद सिंह ने बताया कि कोर्ट ने 24 नवंबर तक राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी करने को कहा है। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग को कुछ और जानकारी की जरूरत है जिसे महाधिवक्ता ने एक सप्ताह के भीतर मुहैया कराने का भरोसा दिलाया है।

झारखंड में तीन दिनों में छह डिग्री तापमान गिरा, रांची का पारा 11.8 डिग्री, 6 जिलों में आज से चलेगी शीतलहर
24 नवंबर को अगली सुनवाई
सुनवाई के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कोर्ट को बताया गया कि झारखंड सरकार से अभी सीटों के आरक्षण से जुड़ी अनुशंसा नहीं मिली है। इसके मिलते ही तैयारी शुरू कर दी जाएगी। सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने 24 नवंबर को सुनवाई की अगली तारीख निर्धारित करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग से निकाय चुनाव से जुड़ी संभावित तिथि का ब्यौरा मांगा है। सुनवाई के दौरान प्रार्थी रौशनी खलखो और रीना कुमारी की अवमानना याचिका पर अधिवक्ता विनोद सिंह ने पक्ष रखा। जबकि राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से अधिवक्ता सुमित गड़ोदिया ने पक्ष रखा।बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि ट्रिपट टेस्ट की रिपोर्ट कैबिनेट को भेजी जाएगी। इस पर अनुमोदन मिलने के बाद राज्य सरकार चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को अनुशंसा करेगी। तब कोर्ट ने राज्य सरकार को चुनाव से जुड़ी अनुशंसा भेजने के लिए 3 सप्ताह का समय दिया था।

- Advertisement -
LD-advertisement

पति से नाराज पत्नी ने मायके बुलाकर कुत्ते से कटवाया, अस्पताल में चल रहा हैं इलाज
इन नगर निकायों में होना है चुनाव
नगर निगम – रांची, हजारीबाग, मेदनीनगर, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर और मानगो
नगर परिषद – गढ़वा, विश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो और मिहिजाम
नगर पंचायत – बंशीधर नगर, मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, लातेहार, कोडरमा, डोमचांच, बड़की सरैया, धनवार, महगामा, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला और चाकुलिया।

- Advertisement -
royal-soler-new
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now