डेस्कः बिहार के नवादा में चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले आरजेडी नेता की कार पर फायरिंग का मामला सामने आया है। आरजेडी उम्मीदवार पूर्णिमा यादव का प्रचार कर रहे नेता की कार पर फायरिंग करने का आरोप एनडीए नेताओं पर लगाया गया है। घटना जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के पंचोहिया गांव के पास शनिवार देर रात की है। राजद नेता और मुखिया पति अवधेश महतो की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने 10 राउंड फायरिंग की। इस हमले में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि अवधेश महतो गाड़ी में मौजूद नहीं थे, जिससे वे बाल-बाल बच गए।
‘भैया, क्या कर रहे हो…’, रैपिडो के कैप्टन ने महिला यात्री संग की गंदी हरकत
गिरफ्तारी की मांग: घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. अवधेश महतो ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने 10 दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। चेतावनी दी है कि ऐसा न होने पर नवादा में चक्का जाम किया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।
तेज प्रताप यादव को Y प्लस सिक्योरिटी, बिहार चुनाव के बीच गृह मंत्रालय ने किया बड़ा फैसला
एनडीए नेताओं पर आरोप: घटना के बाद रविवार को पचोहिया गांव में उग्र ग्रामीणों ने एक बैठक बुलाई, जिसमें राजद के नवादा विधानसभा प्रत्याशी कौशल यादव और अवधेश महतो भी उपस्थित थे। बैठक में अवधेश महतो ने आरोप लगाया कि यह हमला एनडीए नेताओं द्वारा करवाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव के दौरान उनकी जान जाती है तो इसके पीछे एनडीए नेताओं का ही हाथ होता।
Bihar Elections: चुनाव ड्यूटी पर जा रहे ITBP जवानों की बस में लगी आग, मची अफरातफरी
अति पिछड़ा समाज के सक्रिय नेता: पूर्व विधायक कौशल यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अवधेश महतो की गाड़ी पर 10 गोलियां चलाई गईं। यदि वे गाड़ी में होते तो कुछ भी हो सकता था। उन्होंने बताया कि अवधेश महतो गोविंदपुर की प्रत्याशी पूर्णिमा यादव के प्रमुख कार्यकर्ता हैं। कुशवाहा अति पिछड़ा समाज के सक्रिय नेता माने जाते हैं।



