तेज प्रताप यादव को Y प्लस सिक्योरिटी, बिहार चुनाव के बीच गृह मंत्रालय ने किया बड़ा फैसला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 9, 2025

तेजप्रताप यादव को 7 में से 4 बहनों ने भेजी राखी, मीसा-रोहिणी और राजलक्ष्मी ने भाई को छोड़ दिया!

बिहार चुनाव के बीच तेज प्रताप यादव को लेकर बड़ा फैसला आया है। तेज प्रताप यादव को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बाबत आदेश दिया है। अब सीआरपीएफ की सुरक्षा टीम तेज प्रताप को प्रोटेक्शन देगी। लालू यादव द्वारा परिवार और पार्टी से बेदखल किए जाने के बाद तेज प्रताप ने जनशक्ति जनता दल नाम से अपनी पार्टी बनाई है। बिहार चुनाव में तेज प्रताप महुआ सीट से उम्मीदवार हैं।

जानकारी के मुताबिक हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों ने तेज प्रताप यादव की सिक्योरिटी को लेकर एक रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। एक बयान में तेज प्रताप ने यहां तक कहा था कि बिहार के हालात ऐसे हैं कि कब कहां हमला हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की थी।

See also  कल्पना सोरेन ने खूंटी के पिछड़ेपन को लेकर BJP पर साधा निशाना, CNIऔर GELचर्च का किया दौरा

आज थमेगा दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर, 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान

कैसी होती है Y-Plus कैटेगरी सुरक्षा

वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में जिम्मेदारी सीआरपीएफ के जवान संभालते हैं। इस सुरक्षा के तहत पुलिस के 11 कमांडो तैनात किए जाते हैं। इसमें पुलिस के पांच स्टैटिक जवान वीआईपी की सुरक्षा के लिए उनके घर और आसपास रहते हैं। वहीं, छह पीएसओ तीन शिफ्ट में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं।

जेजेपी पर क्या बोले तेजस्वी

जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने हाल ही में कहा था कि चुनाव के बाद उनकी पार्टी एक बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरेगी। उनकी पार्टी राज्य में 44 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। तेज प्रताप ने ‘पीटीआई’ से बातचीत में कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि महुआ की जनता एक बार फिर मुझे आशीर्वाद देगी। क्यों नहीं देगी? मैंने उनके लिए काम किया है और वे इसे जानते हैं।

See also  बिहार में अपराधी को पकड़ने गए ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पीट-पीट कर हत्या की आशंका

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेताओं द्वारा उनकी तारीफ किए जाने से संबंधित सवाल पर यादव ने कहा कि अच्छे काम की सराहना और नकारात्मक राजनीति की आलोचना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई अच्छा काम करता है तो उसकी प्रशंसा होनी चाहिए। अगर कोई गलत काम करता है, तो उससे सवाल पूछे जाने चाहिए। हम अच्छे काम में विश्वास करते हैं और जनता उसकी कद्र करेगी।

Breaking News: रिम्स की चौथी मंजिल से एक युवक ने लगाई झलांग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now