रांची में युवती को अपराधियों ने मारी गोली, घायल अवस्था में रिम्स में भर्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 9, 2025

रामगढ़ में गिद्दी सी परियोजना के बूम बैरियर पर फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मचारी

रांचीः राजधानी में अपराधियों ने दुसाहस दिखाते हुए शनिवार की देर रात नगड़ी इलाके में एक युवती को गोली मारकर घायल कर दिया। गोलीबारी में घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल युवती की पहचान नगड़ी की मनीषा के रूप में हुई।

50 लाख गबन केस में ट्विस्ट, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को क्लीन चिट देने वाले अफसरों पर चलेगा मुकदमा
क्या है मामला
नगड़ी थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार की देर रात मनीषा तिर्की के नाम की एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मार दी गई। गोली मनीषा की पीठ में लगी है। गोली लगने की वजह से मनीषा की स्थिति का गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।मनीषा के भाई बबलू तिर्की ने बताया कि उसकी बहन कटहल मोड़ स्थित एक दवा दुकान में काम करती है। शनिवार की रात मनीषा ड्यूटी खत्म कर अपनी एक सहेली के साथ स्कूटी से वापस घर लौट रही थी।जैसे ही घर से कुछ ही दूरी पर उसकी बहन स्कूटी से उतरी तभी पीछे से बाइक पर सवार एक युवक पहुंचा और उसे गोली मारकर फरार हो गया। रात का समय होने की वजह से हमलावर तेजी के साथ भाग गया।

See also  केरल का मुख्यमंत्री कौन बनेगा! सामने आया नाम, मुकुल वासनिक के हाथ से विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी की फोटो वायरल

थार और बुलेट चलाने वालों को दिमाग घूमा रहता है, हरियाणा के DGP बोले- पुलिसवालों पर भी नजर है
पुलिस जांच में जुटी
गोलीबारी में घायल हुई मनीषा की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ गोलीबारी की घटना की जांच रांची पुलिस के द्वारा शुरू कर दी गई है। रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया की गोलीबारी में शामिल अपराधी के पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है, अपराधी जल्द ही गिरफ्तार होगा।

दुमका में दिल दहला देने वाली घटना! सरियाहाट में मिली नाबालिग लड़की की सिर कटी लाश
हाल में ही शादी ठीक हुई थी मनीषा की
मनीषा के भाई बबलू तिर्की ने बताया कि हाल में ही मनीषा की शादी ठीक हुई है। परिवार शादी की तैयारी में जुटा हुआ था तभी यह वारदात सामने आ गई।गोलीबारी में बुरी तरह से जख्मी मनीषा को होश नहीं आया है। इसकी वजह से पुलिस उसका बयान भी नहीं ले पाई है। पुलिस इस मामले की जांच प्रेम प्रसंग को लेकर भी कर रही है।

See also  इधर नीतीश का इस्तीफा, उधर बेफिक्र BJP नेता सुन रहे है PM मोदी के 'मन की बात'CM ने समर्थन मांगने भेजा अपना दूत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now