चिराग की सांसद शांभवी चौधरी ने दो बार दिया वोट? VIDEO पर पटना डीएम की आई सफाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 8, 2025

MP Shambhavi chaudhari in bihar

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी पर बिहार विधानसभा चुनाव में दो बार वोट डालने का आरोप लगा है। राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि शांभवी चौधरी के दोनों हाथों की अंगुलियों में वो स्याही लगी हुई है, जो मतदान के बाद पोलिंग बूथ पर मतदाता की एक अंगुली में लगाई जाती है।

वीडियो में शांभवी अपने पिता एवं नीतीश सरकार में जेडीयू के वरीय मंत्री अशोक चौधरी के साथ दिख रही हैं। पटना जिला प्रशासन ने वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि गलती से उनके दोनों अंगुली पर स्याही लग गई थी। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक फेसबुक हैंडल से शुक्रवार को एनडीए सांसद शांभवी चौधरी के दो फोटो शेयर किए और लिखा- दोनों हाथ से वोट चोरी, गजब खेला है।

पटना में रवि किशन के साथ दिखे तेज प्रताप यादव, भोजपुरी स्टार बोले- भाजपा का सीना खुला है

See also  इस साल भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, ला नीना के कारण चलेगी शीतलहर; मौसम वैज्ञानिकों ने चेताया

इसके बाद बिहार कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से भी इसका एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें शांभवी चौधरी पहले अपने दायें हाथ की उंगली कैमरे के सामने दिखाती हैं। फिर अचानक बायां हाथ नीचे रखकर बाएं हाथ की उंगली उठाती दिखाती हैं। कांग्रेस का दावा है कि शांभवी के दोनों हाथों की उंगलियों में स्याही लगी हुई है। उनके साथ शांभवी के पिता और मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पटना जिला प्रशासन की सफाई आई है। डीएम ने शुक्रवार शाम बयान जारी कर कहा कि इस संबंध में 182-बांकीपुर विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या-61 संत पॉल्स प्राईमरी स्कूल, बुद्धा कॉलोनी (मुख्य भाग का उत्तरी कमरा) के पीठासीन पदाधिकारी से जानकारी की गई। उनके द्वारा स्पष्ट किया गया कि स्याही लगाने वाले मतदान कर्मी के द्वारा भूलवश शांभवी के दाहिने हाथ की अंगुली पर स्याही लगा दिया गई थी।

कटिहार में निरहुआ की चुनावी रैली में बवाल, बेकाबू भीड़ ने तोड़ दीं कुर्सियां और बैरिकेडिंग

See also  रांची SSP ने रात एक बजे शहर की सुरक्षा का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए कई निर्देश

डीएम ने कहा कि पीठासीन पदाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद बायें हाथ की अंगुली पर भी स्याही लगाई गई। जिला प्रशासन ने शांभवी चौधरी के दो जगह वोट देने के दावे को खारिज कर दिया और कहा कि उन्होंने बांकीपुर विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 61 पर ही वोट डाला है।

बता दें कि बिहार में गुरुवार 6 नवंबर को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग हुई थी। शांभवी ने अपने पिता अशोक चौधरी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पटना के बांकीपुर में वोट डाला था। बिहार चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। इसके बाद दोनों चरणों की मतगणना 14 नवंबर को होगी।

झारखंड की पहली महिला डीजीपी तदाशा मिश्रा ने संभाला पदभार, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now