कटिहार में निरहुआ की चुनावी रैली में बवाल, बेकाबू भीड़ ने तोड़ दीं कुर्सियां और बैरिकेडिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 8, 2025

Katihar_Nirahua_Rally_Ruckus

बिहार चुनाव में प्रचार-प्रसार तेजी से हो रहा है। कटिहार जिले के कदवा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार के समर्थन में पूर्व सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की रैली में बवाल हो गया। निरहुआ की उच्च विद्यालय डुमरिया के मैदान में आयोजित जनसभा में भीड़ अनियंत्रित हो गई।

भीड़ में शामिल लोगों ने जमकर बवाल काटा। भीड़ के कारण निरहुआ को सुनने से वंचित लोगों ने कुर्सियों और बैरिकेडिंग में तोड़फोड़ कर दी। हंगामे के चलते निरहुआ महज 5 मिनट मंच पर रुके और दो मिनट में अपना भाषण खत्म कर वहां से निकल गए।

निरहुआ ने अपने संबोधन में कहा कि पहले चरण के चुनाव में बिहार की जनता ने एनडीए के पक्ष में आशीर्वाद दिया है। दूसरे चरण में कदवा की जनता में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कदवा से जदयू के उम्मीदवार दुलालचंद्र गोस्वामी को अपना आशीर्वाद देने की अपील की।

See also  सरहूल जुलूस में निकाली गई आपत्तिजनक झांकी, 'जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा', 26 लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

झारखंड की पहली महिला डीजीपी तदाशा मिश्रा ने संभाला पदभार, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

निरहुआ की रैली में युवाओं एवं महिलाओं की काफी भीड़ थी। इसके बेकाबू होने के कारण उन्होंने सभा को संक्षिप्त शब्दों में संबोधित किया। मंच के सामने लगाए गए बैरिकेडिंग को समर्थक एवं युवा तोड़ते हुए मंच तक पहुंच गए। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

कई एनडीए के कार्यकर्ताओं ने आगे आकर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन भीड़ अनियंत्रित होते चली गई। सभी लोग एक झलक अपने अभिनेता को देखने के लिए देखने के होड़ में लगे हुए थे।

इस मामले में थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि डुमरिया चुनावी सभा में तोड़फोड़ नहीं हुई है। बल्कि चुनावी सभा समाप्त होने के बाद लोग जाते समय कुर्सियों को गिराकर बाहर निकल गए। बैरेकेटिंग को भी हटाकर बाहर निकले। उन्होंने बताया कि तोड़फोड़ का एक वीडियो वायरल किया गया, जिसमें गलत जानकारी दी जा रही है।

See also  पटना में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, महिला दारोगा समेत 5 पुलिसकर्मी घायल

झारखंड बीजेपी ने वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ मनाई, बाबूलाल मरांडी ने कहा गुलामी के बावजूद सांस्कृतिक चेतना मंद नहीं हुई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now