एलन मस्क की सैलरी 83 लाख करोड़ रुपए….इतना तो भारत के कई राज्यों का बजट तक नहीं…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 7, 2025

Elon-Musk

ऑस्टिन (अमेरिका): टेस्ला के शेयरधारकों ने कंपनी के सीईओ एलन मस्क को अगले दशक तक कंपनी की बागडोर सौंपने के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर (करीब ₹83 लाख करोड़) का वेतन पैकेज मंजूर किया है। यह कॉर्पोरेट इतिहास का सबसे बड़ा मुआवजा पैकेज माना जा रहा है। वाशिंगटन पोस्ट ये खबर प्रकाशित की है ।

मस्क का नया विजन: “सस्टेनेबल अबंडेंस”

ऑस्टिन स्थित मुख्यालय में कर्मचारियों और निवेशकों के बीच मस्क ने कहा, “यह सिर्फ टेस्ला के भविष्य का नया अध्याय नहीं, बल्कि एक नई किताब की शुरुआत है।”उन्होंने कंपनी के नए मिशन “सस्टेनेबल अबंडेंस (Sustainable Abundance)” की घोषणा की, जो पहले के मिशन “दुनिया को टिकाऊ ऊर्जा की ओर तेजी से ले जाना” से आगे का कदम है।मस्क ने कहा कि आने वाले वर्षों में टेस्ला का फोकस AI-संचालित वाहनों, ‘ऑप्टिमस’ ह्यूमनॉइड रोबोट और साइबरकैब स्वचालित टैक्सियों पर रहेगा।

See also  झारखंड पर भी तूफान फेंगल का असर; आज से बदलेगा मौसम

‘ऑप्टिमस’ से बदल जाएगी दुनिया

मस्क ने दावा किया कि उनका ह्यूमनॉइड रोबोट “ऑप्टिमस” भविष्य में उद्योगों, घरों और अस्पतालों में काम करेगा और गरीबी खत्म करने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में मदद करेगा। उनके अनुसार, आने वाले दशकों में ऐसे रोबोटों की संख्या “दसियों अरब” तक पहुंच सकती है।

83 लाख करोड़ का पैकेज

टेस्ला बोर्ड की चेयरपर्सन रॉबिन डेन्होल्म ने घोषणा की कि “यह ऐतिहासिक फैसला 75% से अधिक शेयरधारकों के समर्थन से पारित हुआ है।” यह पैकेज 12 चरणों में दिया जाएगा, जिनमें मस्क को टेस्ला की मार्केट वैल्यू को हर $500 बिलियन के अंतराल पर बढ़ाना और 20 मिलियन वाहन की डिलीवरी जैसे लक्ष्य पूरे करने होंगे।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now