गुमला में खूंटी-सिमडेगा रोड़ पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-टैंकर की टक्कर में दो की मौत, कई घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 6, 2025

गुमला में खूंटी-सिमडेगा रोड़ पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-टैंकर की टक्कर में दो की मौत, कई घायल

गुमलाः गुरुवार को खूंटी-सिमडेगा रोड़ भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में खूंटी जिले के दो युवकों की मौत हो गई है, वहीं पांच अन्य लोग इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गये है।युवक सिमडेगा में आयोजित राम रेखा धाम मेले से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसा गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के पोकला बाजार के पास हुआ।

रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में शराब और GST घोटाले के आरोपी कर रहे थे डांस पार्टी, वीडियो हुआ वायरल तो जेलर-जमादार हुए सस्पेंड
मुरहू प्रखंड के हांसा गांव निवासी शिवदत्त मांझी और अनुज मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में प्रभाष कुमार समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। अन्य घायलों में रेवा गांव निवासी अमित महतो और चंद्रू राम, जुरदाग निवासी सुनील कुमार और मुरहू के बांदे गांव निवासी रंजीत महतो शामिल हैं।

See also  बिहार में भीषण गर्मी को लेकर स्कूल के टाइम-टेबल में बदलाव, शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

JSCA अध्यक्ष को ED का नोटिस, अजय नाथ शाहदेव को 11 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो प्रभाष कुमार चला रहा था. सभी युवक राम रेखा मेले से लौट रहे थे।सुबह करीब साढ़े चार बजे पोकला बाजार के पास उनकी बोलेरो एक टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। हादसे के बाद, स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी सवारों को वाहन से बाहर निकाला गया। घायलों को कामडारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स (पुनर्वास एवं आव्रजन सेवाएं) रेफर कर दिया गया। कामडारा पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित कर दिया है।

गुमला पुलिस एसोसिएशन के सचिव रंगरेलियां मनाते गिरफ्तार, दो महिला पुलिसकर्मी से था संबंध
कामडारा थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि एक बोलेरो और टैंकर के बीच भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। घटनास्थल पर पहुंचकर, स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो में सवार लोगों को बचाया गया, जिनमें से दो की मौत हो चुकी थी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया।उन्होंने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और दुर्घटना की जांच की जा रही है।

See also  यमन की राजधानी सना में इजरायली हमला,हूती प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now