- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

समस्तीपुर की रैली में पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस और लालू परिवार पर निशाना, कहा- ये लोग चोरी के केस में जमानत पर हैं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2025

समस्तीपुर की रैली में पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस और लालू परिवार पर निशाना, कहा- ये लोग चोरी के केस में जमानत पर हैं

डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर से बिहार चुनाव को लेकर अपने अभियान की शुरूआत की। पीएम मोदी सबसे पहले कर्पूरी ग्राम पहुंचे और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के परिजनों से भी मुलाकात की।इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव को लेकर अपनी पहली जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ मंच पर मौजूद थे। प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत काम हुआ है।

एड गुरु पद्मश्री पीयूष पांडे का निधन, ‘अब की बार-मोदी सरकार’ का दिया था नारा

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि इस बार बिहार में भी नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए जीत के अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। इन चुनावों में बिहार एनडीए को अब तक का सबसे बड़ा जनादेश देगा।आज बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं है, जहां विकास का कोई भी कोई काम न हो रहा हो। आपको कोई न कोई विकास का काम चलता हुआ जरूर दिखाई देगा। एनडीए सरकार सड़क, बिजली, पानी, इंटरनेट, गैस कनेक्शन… इनको सिर्फ सुविधा नहीं मानती, ये सशक्तिकरण और समृ्द्धि के भी माध्यम हैं।

See also  चतरा में हादसे में युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने थाना फूंकने की कोशिश, तोड़फोड़

विधायक और RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार पर FIR दर्ज, थाना प्रभारी ने धमकी देने का लगाया आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार अब जंगलराज की ओर जाने वाला नहीं है। ये लोग चोरी के केस में जमानत पर हैं। उन्होंने आगे कांग्रेस-आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार का नुकसान करने में दिल्ली में बैठी हुई कांग्रेस और आरजेडी की सरकार ने 10 साल तक कोई कमी नहीं रखी थी।आरजेडी बिहार के आपलोगों से बदला लेती रही कि आपने नीतीश को वोट क्यों दिया, नीतीश की सरकार क्यों बनाई, हालत तो ये थी कि आरजेडी वाले कांग्रेस को धमकाते थे कि अगर बिहार में नीतीश की बात मानी बिहार में अगर कोई प्रोजेक्ट दिया फिर आरजेडी का समर्थन छोड़ देगी।

See also  बीजेपी ने नीतीश के सामने रखी सरकार बनाने के लिए शर्त, मुख्यमंत्री ने मांगा राज्यपाल से मिलने का समय

मैथिली ठाकुर ने किया ‘पाग’ का अपमान, BJP विधायक केतकी सिंह ने मिथिला के सम्मान को फेंक दिया
जब नीयत साफ हो नेतृत्व साफ है: पीएम
पीएम ने कहा जब नीयत साफ हो नेतृत्व साफ है, नीतियों और देशहित और जनहित में हो तो जनता भरपूर आशीर्वाद देती है। बीते 11 सालों में हमने देखा है कि एक के बाद एक राज्यों में लोगों ने बीजेपी को एनडीए को बार-बार अवसर दिया है। पीएम ने कहा मैं आपको हकीकत से बताना चाहता हूं अभी महाराष्ट्र की जनता ने पहले से कहीं अधिक प्रचंड जनादेश देकर हमारी सरकारी बनाई, अभी-अभी हरियाणा में भी यही हुआ, हरियाणा की जनता ने तीसरे कार्यकाल के लिए भाजपा को पहले से भी कहीं अधिक सीटें दी। एमपी में भी बीजेपी कई सालों से सरकार चला रही है और वहां भी पिछले चुनाव में बीजेपी को जबरदस्त जीत मिली, यही रुझान हमने गुजरात में देखा, उत्तराखंड में देखा वहां भी ऐसा ही दिखा है।यूपी और उत्तराखंड में हर पांच साल में सत्ता बदलती थी, वहां की जनता ने बीजेपी को फिर से लगातार अवसर देकर एक नई परिपाटी बना दी है।

See also  Nitish Kumar की तबियत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने किया उपचार

छठ से पहले हेमंत सोरेन देंगे महिलाओं को तोहफा, मईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में आएगी दो महीने राशि
पीएम ने कहा हम जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रेरणा से सुशासन को समृद्धि में बदल रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ आरजेडी और कांग्रेस वाले क्या कर रहे हैं और क्या कह रहे हैं ये आपको मुझसे ज्यादा पता है, मुझे आपको याद दिलाने की जरूरत नहीं है।ये हजारों करोड़ रुपए के घोटालों में जमानत पर चल रहे लोग हैं। और जो जमानत पर है वो चोरी के मामले में जमानत पर है।इनकी चोरी की आदत ऐसी है कि अब जननायक की उपाधि की चोरी करने में जुटे हैं। बिहार के लोग जननायक कर्पूरी बाबू का ये अपमान कभी नहीं सहेंगे।आरजेडी और कांग्रेस को अपने अपने परिवारों के राजनीतिक भविष्य की ही चिंता है। इसलिए आज वो बिहार के नौजवानों के सामने झूठ के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। आरजेडी और कांग्रेस का विकास से छत्तीस का आंकड़ा है। जहां आरजेडी जैसा दल हो वहां कानून व्यवस्था हो ही नहीं सकती। आरजेडी के शासन में यहां रंगदारी, हत्या, फिरौती, अपहरण… एक उद्योग के रूप में फले-फूले। आरजेडी के जंगलराज ने बिहार की कई पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now