- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

विधायक और RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार पर FIR दर्ज, थाना प्रभारी ने धमकी देने का लगाया आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2025

विधायक और RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार पर FIR दर्ज, थाना प्रभारी ने धमकी देने का लगाया आरोप

डेस्कः खगड़िया जिले के परबत्ता से विधायक और विधानसभा से राजद प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार पर परबत्ता थाना में वॉट्सऐप कॉलिंग कर धमकी दिए जाने का मामला दर्ज किया गया है।उक्त मामला परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने स्वयं अपने आवेदन पर दर्ज किया है। उन्होंने अपने मोबाइल नंबर 9534865122 पर विधायक डॉ. संजीव कुमार द्वारा मोबाइल नंबर 7762091144 से वॉट्सऐप कॉल कर धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है।

मैथिली ठाकुर ने किया ‘पाग’ का अपमान, BJP विधायक केतकी सिंह ने मिथिला के सम्मान को फेंक दिया
उन्होंने कहा है कि विधायक ने उनसे कहा कि मेरे आदमी मिथिलेश चौधरी के विरुद्ध सीसीए-तीन का प्रस्ताव क्यों भेजे। इससे आपको बहुत ही दिक्कत एवं परेशानी होगी।पुन: उनके द्वारा मोबाइल से वॉट्सऐप कॉल कर धमकी भरे लहजे में बोला गया कि, मिथिलेश चौधरी के विरुद्ध सीसीए-तीन का प्रस्ताव भेजकर अच्छा नहीं किए हैं। आपको इसका अंजाम भुगतना होगा।

बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी और RJD उम्मीदवार शिवानी को मिली गोली मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
इस चुनाव में आपको बहुत बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। थानाध्यक्ष ने कहा है कि विधायक के द्वारा आसन्न विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से एक सरकारी सेवक को धमकी दिया गया। जिससे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने में बाधा उत्पन्न करने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
साथ ही थानाध्यक्ष ने यह भी कहा है कि हमारे विरुद्ध किसी भी प्रकार का षड़यंत्र कर फंसाने का कार्य किया जा सकता है। मुझे मानसिक, शारीरिक क्षति पहुंचाई जा सकती है। इस संबंध में विधायक से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। जिससे उनका पक्ष नहीं जाना जा सका।

See also  बिहार के हाजीपुर में करंट लगने से 9 कांवरियों की मौत, 11 हजार वोल्ट के तार से सट गया डीजे; 6 झुलसे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now