Breaking News : हजारीबाग में होटल के बाहर फायरिंग से सनसनी, बाइक सवार बदमाशों ने दागी कई गोलियां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 13, 2026

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में शुक्रवार रात गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बरही-गया रोड स्थित एके पैलेस होटल के बाहर रेलवे स्टेशन रोड पर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने चार से पांच राउंड हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोलीबारी के दौरान होटल के बाहरी हिस्से के शीशे पर भी गोली लगी, जिससे उसमें छेद हो गया। घटना के बाद होटल के कर्मचारियों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले, लेकिन तब तक दोनों अपराधी बाइक से फरार हो चुके थे।

बरही चौक की ओर भागे अपराधी

प्रारंभिक पुलिस जानकारी के मुताबिक, फायरिंग करने के बाद दोनों अपराधी बाइक से बरही चौक की ओर भागे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की गई। मौके पर बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद भी बरही पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

See also  रांची के कांके में स्वास्थकर्मी के घर हुई चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, नकद के साथ दो अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026 11 13 at 21.06.52 2

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद होटल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। फायरिंग के दौरान होटल के बाहरी हिस्से के शीशे पर गोली लगने से उसमें छेद और निशान बन गए हैं। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहींWhatsApp Image 2026 11 13 at 21.06.51

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने होटल के बाहर फायरिंग क्यों की। क्या यह किसी को डराने की कोशिश थी या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है, इसकी जांच की जा रही है। एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और अपराधियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों को ढूंढ निकाला जाएगा। अनुसंधान प्रभावित नहीं हो, इस वजह से उन्होंने मामले से जुड़ी कुछ अन्य जानकारियां साझा करने से इनकार किया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

See also  देश के बड़े स्कूल की महिला टीचर को पुलिस ने किया अरेस्ट, 5 स्टार होटलों में ले जाकर छात्र के यौन शोषण का आरोप

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now