बीजेपी ने कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग की, आदित्य साहू ने लगाए गंभीर आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 13, 2026

झारखंड बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू की नई टीम का गठन, अमर बाउरी, नीलकंठ मुंडा, गीता कोड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रांची:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी नाबालिग बच्ची के साथ यौन शोषण, दुष्कर्म, गर्भपात के लगे गंभीर आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना झारखंड को शर्मसार करने वाली है। आदिवासी बेटियों के सम्मान और सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली कांग्रेस का असली चेहरा आज बेनकाब हो रहा है। एक जनप्रतिनिधि पर ही नाबालिग बच्ची के यौन शोषण और गर्भपात जैसे गंभीर आरोप लगना बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है।

आदित्य साहू ने  कहा कि बच्ची को पढ़ाने-लिखाने और उसका भविष्य संवारने का भरोसा देकर अपने आवास पर बुलाकर उस बच्ची का पूरा भविष्य ही चौपट कर दिया गया। यह काफी जघन्य अपराध है। पीड़ित बच्ची द्वारा विधायक के परिजनों पर भी मारपीट, गाली-गलौज और शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। यह मामला सत्ता के रसूख के दम पर एक कमजोर और असहाय बच्ची को डराने-धमकाने का भी गंभीर सवाल खड़ा करता है।

See also  कांग्रेस कोटे के मंत्रियों ने परिमल नाथमानी के नामांकन को लेकर विधानसभा में किया हंगामा, वकील सलमान खुर्शीद को पक्ष नहीं रखने दिया

साहू ने कहा कि विधायक जैसे प्रभावशाली व्यक्ति से मामला जुड़ा होने के कारण पीड़िता काफी भयभीत है और उसने अपनी जान को भी खतरा बताया है। राज्य सरकार अविलंब बच्ची और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करे। मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपी विधायक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा इस घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों पर भी कठोर कानूनी कार्रवाई हो।

आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो से भी पूछा कि इस गंभीर मामले पर उनका क्या स्टैंड है? क्या गठबंधन सरकार अपने राजनीतिक सहयोगी को बचाने के लिए चुप्पी साधे रहेगी या आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष कार्रवाई करेगी?

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now