- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

सीमेंट लोड ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल, नाराज लोगों ने ट्रक में लगाई आग

बोकारो : जैना मोड़- फुसरो मुख्य मार्ग के पिछरी मेन रोड़ स्थित सोनार बांध के पास सीमेंट लोड ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई। इस टक्कर से पिछरी के रहने वाले संजय मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। संजय फुसरो से अपने घर जा रहे थे तभी ये हादसा हुआ।
विपरीत दिशा से जैना मोड़ की ओर से आ रही ट्रक ने बाइक सवार संजय मिश्रा को अपने चपेट में ले लिया। बुरी तरह घायल संजय को केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो रेफर कर दिया गया। इस हादसे से उग्र ग्रामीणों ने ट्रक में आ लगा दी।

See also  आप से बीजेपी में आए संदीप पाठक पर पंजाब पुलिस का शिकंजा, दिल्ली स्थित घर से ऐसे भागे सांसद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now