घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट
पुलिस को घटनास्थल से प्रिया कुमारी का लिखा हुआ एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगी है। वहीं, पति अतुल कुमार के नाम लिखे संदेश में उन्होंने माफी मांगते हुए कहा है कि वह उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं। थाना प्रभारी के अनुसार, सुसाइड नोट की लिखावट का मिलान मृतका की डायरी से कराया गया है। शुरुआती जांच में दोनों की लिखावट एक जैसी पाई गई है।
चार साल पहले हुई थी शादी
पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के पति अतुल कुमार को दी। सूचना मिलने के बाद वह अस्पताल पहुंचे। बताया गया है कि दोनों की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। घटनास्थल से पुलिस को मृतका का मोबाइल फोन भी मिला है। हालांकि, मोबाइल पासवर्ड से लॉक होने के कारण फिलहाल उसे खोला नहीं जा सका है। पुलिस मोबाइल और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आधिकारिक तौर पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे की परिस्थितियों और कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।





