डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर से बिहार चुनाव को लेकर अपने अभियान की शुरूआत की। पीएम मोदी सबसे पहले कर्पूरी ग्राम पहुंचे और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के परिजनों से भी मुलाकात की।इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव को लेकर अपनी पहली जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ मंच पर मौजूद थे। प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत काम हुआ है।
#WATCH समस्तीपुर: बिहार चुनाव 2025 पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ”जब से बिहार में NDA की सरकार बनी थी तभी से हम बिहार के विकास में लगे हैं। बिहार में कानून राज है। सभी क्षेत्रों में विकास का काम हो रहा है… फरवरी 2025 के बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की… https://t.co/aWvibdPqfU pic.twitter.com/hnajs8GQVv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
एड गुरु पद्मश्री पीयूष पांडे का निधन, ‘अब की बार-मोदी सरकार’ का दिया था नारा
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि इस बार बिहार में भी नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए जीत के अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। इन चुनावों में बिहार एनडीए को अब तक का सबसे बड़ा जनादेश देगा।आज बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं है, जहां विकास का कोई भी कोई काम न हो रहा हो। आपको कोई न कोई विकास का काम चलता हुआ जरूर दिखाई देगा। एनडीए सरकार सड़क, बिजली, पानी, इंटरनेट, गैस कनेक्शन… इनको सिर्फ सुविधा नहीं मानती, ये सशक्तिकरण और समृ्द्धि के भी माध्यम हैं।
#WATCH समस्तीपुर, बिहार: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “RJD और कांग्रेस वाले क्या कह रहे हैं और क्या कह रहे हैं ये आपको मुझसे ज्यादा पता है। हजारों करोड़ रुपए के घोटालों में ये ज़मानत पर चल रहे लोग हैं। जो ज़मानत पर हैं वो चोरी के मामले में ज़मानत पर हैं। अब चोरी की आदत इनकी ऐसी है… pic.twitter.com/LocdvQqdsb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
विधायक और RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार पर FIR दर्ज, थाना प्रभारी ने धमकी देने का लगाया आरोप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार अब जंगलराज की ओर जाने वाला नहीं है। ये लोग चोरी के केस में जमानत पर हैं। उन्होंने आगे कांग्रेस-आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार का नुकसान करने में दिल्ली में बैठी हुई कांग्रेस और आरजेडी की सरकार ने 10 साल तक कोई कमी नहीं रखी थी।आरजेडी बिहार के आपलोगों से बदला लेती रही कि आपने नीतीश को वोट क्यों दिया, नीतीश की सरकार क्यों बनाई, हालत तो ये थी कि आरजेडी वाले कांग्रेस को धमकाते थे कि अगर बिहार में नीतीश की बात मानी बिहार में अगर कोई प्रोजेक्ट दिया फिर आरजेडी का समर्थन छोड़ देगी।
#WATCH समस्तीपुर, बिहार: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज बिहार को ऐसा कोई कोना नहीं है जहां विकास का कोई न कोई काम नहीं हो रहा हो…कांग्रेस के समय में बिहार को जितना पैसा मिला था उससे तीन गुना ज्यादा पैसा भाजपा-NDA की सरकार ने बिहार के विकास के लिए दिया है।” pic.twitter.com/LmSIY1UCCU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
मैथिली ठाकुर ने किया ‘पाग’ का अपमान, BJP विधायक केतकी सिंह ने मिथिला के सम्मान को फेंक दिया
जब नीयत साफ हो नेतृत्व साफ है: पीएम
पीएम ने कहा जब नीयत साफ हो नेतृत्व साफ है, नीतियों और देशहित और जनहित में हो तो जनता भरपूर आशीर्वाद देती है। बीते 11 सालों में हमने देखा है कि एक के बाद एक राज्यों में लोगों ने बीजेपी को एनडीए को बार-बार अवसर दिया है। पीएम ने कहा मैं आपको हकीकत से बताना चाहता हूं अभी महाराष्ट्र की जनता ने पहले से कहीं अधिक प्रचंड जनादेश देकर हमारी सरकारी बनाई, अभी-अभी हरियाणा में भी यही हुआ, हरियाणा की जनता ने तीसरे कार्यकाल के लिए भाजपा को पहले से भी कहीं अधिक सीटें दी। एमपी में भी बीजेपी कई सालों से सरकार चला रही है और वहां भी पिछले चुनाव में बीजेपी को जबरदस्त जीत मिली, यही रुझान हमने गुजरात में देखा, उत्तराखंड में देखा वहां भी ऐसा ही दिखा है।यूपी और उत्तराखंड में हर पांच साल में सत्ता बदलती थी, वहां की जनता ने बीजेपी को फिर से लगातार अवसर देकर एक नई परिपाटी बना दी है।
#WATCH समस्तीपुर | PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “…जब इतनी लाइट है। हर एक के हाथ में लाइट है तो लालटेन (राजद प्रतीक) चाहिए क्या?’…” pic.twitter.com/9gwXk1wddD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2025
छठ से पहले हेमंत सोरेन देंगे महिलाओं को तोहफा, मईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में आएगी दो महीने राशि
पीएम ने कहा हम जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रेरणा से सुशासन को समृद्धि में बदल रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ आरजेडी और कांग्रेस वाले क्या कर रहे हैं और क्या कह रहे हैं ये आपको मुझसे ज्यादा पता है, मुझे आपको याद दिलाने की जरूरत नहीं है।ये हजारों करोड़ रुपए के घोटालों में जमानत पर चल रहे लोग हैं। और जो जमानत पर है वो चोरी के मामले में जमानत पर है।इनकी चोरी की आदत ऐसी है कि अब जननायक की उपाधि की चोरी करने में जुटे हैं। बिहार के लोग जननायक कर्पूरी बाबू का ये अपमान कभी नहीं सहेंगे।आरजेडी और कांग्रेस को अपने अपने परिवारों के राजनीतिक भविष्य की ही चिंता है। इसलिए आज वो बिहार के नौजवानों के सामने झूठ के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। आरजेडी और कांग्रेस का विकास से छत्तीस का आंकड़ा है। जहां आरजेडी जैसा दल हो वहां कानून व्यवस्था हो ही नहीं सकती। आरजेडी के शासन में यहां रंगदारी, हत्या, फिरौती, अपहरण… एक उद्योग के रूप में फले-फूले। आरजेडी के जंगलराज ने बिहार की कई पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया।




