डेस्कः बिहार के दरभंगा की अलीनगर सीट हॉट बनी हुई है। यहां बीजेपी की ओर से गायिका मैथिली ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मलेन को दौरान उस समय हंगामा हो गया जब यूपी के बलिया से विधायक केतकी सिंह ने मिथिल की पहचना और सम्मान पाग को उठाकर फेंक दिया। इस दौरान मंच के पास मौजूद कार्यकर्ता और स्थानीय लोग नाराज हो गए। यही नहीं कार्यक्रम से बाहर आकर वोटरों से बातचीत करने के दौरान मैथिली ठाकुर मिथिला के सम्मान पाग को थाली बनाकर उसमें मखाना खाते हुए नजर आई और वोटरों से आशीर्वाद लेने की जगह ये कह दिया कि आपको आकर आशीर्वाद देते रहेंगे। केतकी सिंह और मैथिली ठाकुर के इस व्यवहार के बाद लोगों में आक्रोश है और सोशल मीडिया पर लोग अपनी भड़ास निकाल रहे है।
क्या आपने सोचा @KetakeesinghMLA को पाग का अपमान करने की शक्ति कहां से मिली?
खुद @maithilithakur से
देखिए गायिका कैसे पाग को थाली बना देती है। उसमें मखाना रखकर खाती है।
क्या आपको अब भी लगता है कि सौराठ सभा गाछी पर इसकी अनर्गल टिप्पणी भूल थी?
नहीं ये पूरा परिवार ही स्वार्थी है।… pic.twitter.com/C7JZGjcy3Z
— अ स अजीत (@JhaAjitk) October 23, 2025
बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी और RJD उम्मीदवार शिवानी को मिली गोली मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
विधायक का विवादित बयान: कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक रूप से ‘पाग’ पहनाकर स्वागत किया जा रहा था। विधायक केतकी सिंह ने ‘पाग’ उठाते हुए पूछा, “ये पाग क्या है?” दर्शकों ने जवाब दिया, “यह मिथिला का सम्मान है।” इस पर विधायक ने ‘पाग’ फेंकते हुए कहा, “नहीं, ये मिथिला का सम्मान नहीं… मैथिली ठाकुर मिथिला का सम्मान हैं।” इस बयान और व्यवहार से कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया।
HD क्वालिटी में वीडियो लिय।
मैथिली ठाकुर भेली मिथिला के सम्मान पाग के जगह
आब जय जय रहत।
केताकी सिंह नामक UP के इ महिला विधायक अपन पेज पर ई रिल पाग वाला अपलोड केली।
कोनो डर ने कारण मिथिला के लोक नपुसंक छथी। pic.twitter.com/ny746UXeNa
— Anup Maithil (@MaithilAnup) October 23, 2025
तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा, मुकेश सहनी होंगे उप मुख्यमंत्री के फेस
मिथिला का सम्मान का प्रतीक ‘पाग’ आज विदेशों तक में लोगों को सम्मानित करने के लिए इस्तेमाल हो रहा है। ‘पाग’ धारण करने से मिथिला की संपूर्णता का बोध होता है। इसके अलावा, मिथिला पेंटिंग भी सांस्कृतिक धरोहर है, जो प्रोत्साहन मिलने के बाद विदेशों में प्रसिद्धि पा चुकी है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस घटना ने मिथिला की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और बीजेपी को तत्काल स्पष्टीकरण देना चाहिए।
बिहार के चार गैंगस्टर का दिल्ली में एनकाउंटर, ‘सिग्मा एंड कंपनी’ गैंग का रंजन पाठक ढेर
अलीनगर विधानसभा क्षेत्र: दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत अलीनगर विधानसभा क्षेत्र आता है। 2020 विधानसभा चुनाव में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मिश्री लाल यादव ने जीत हासिल की। उन्हें 61,082 वोट मिले, जबकि महागठबंधन (आरजेडी) के विनोद मिश्रा को 57,981 वोट मिले। अंतर मात्र 3,101 वोटों का था. मतदान प्रतिशत 57.4% रहा। VIP उस समय NDA गठबंधन का हिस्सा था। यहां पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है। यहां से महागठबंधन ने RJD ने विनोद मिश्रा को फिर से टिकट दिया है। वे 2020 में हार चुके हैं, लेकिन मुस्लिम-यादव समीकरण के कारण मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।




