तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा, मुकेश सहनी होंगे उप मुख्यमंत्री के फेस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 23, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए तेजस्वी यादव, कहा-सरकार के 100 दिन तक कुछ नहीं बोलेंगे

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में सीट को लेकर फंसे पेंच के बीच गुरुवार को कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने बड़ा एलान कर दिया। सीट बंटवारे के मतभेदों के बीच तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने का एलान किया गया। इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की ओर से अन्य समाज के एक उप मुख्यमंत्री सरकार बनने पर उप मुख्यमंत्री बनेगा।

जीविका दीदीयों सरकारी कर्मचारी का मिलेगा दर्जा, तेजस्वी यादव का बड़ा चुनावी वायदा
इससे पहले महागठबंधन में तनाव कम करने के लिए, कांग्रेस नेतृत्व ने बुधवार को पार्टी के सीनियर नेता अशोक गहलोत को पटना भेजा। गहलोत ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की और कहा कि गठबंधन एकजुट है और चुनाव के लिए तैयार है।अशोक गहलोत ने कहा, “बिहार में महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।”

See also  लाहौर, पेशावर से लेकर कराची तक... भारत के प्रहार से दहला गया पाकिस्‍तान, पाक में हाहाकार

बिहार के चार गैंगस्टर का दिल्ली में एनकाउंटर, ‘सिग्मा एंड कंपनी’ गैंग का रंजन पाठक ढेर

तेजस्वी यादव ने कहा, “हम लोग को बिहार बनाने का काम करना है। हम आदरणीय लालू जी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सभी महागठबंधन के साथियों का धन्यवाद देते हैं। जो विश्वास आप लोगों ने हम पर जताया है, उस उम्मीद पर हम जरूर खरे उतरेंगे।”अशोक गहलोत ने कहा कि डिप्टी सीएम चेहरे के तौर पर मुकेश सहनी होंगे।अशोक गहलोत ने सीएम फेस का ऐलान करते हुए कहा, “सबकी राय लेकर हमने तय किया है कि इस बार के चुनाव में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now