मोकामा में जनसुराज के नेता की हत्या, बाहुबली अनंत सिंह के समर्थकों पर लगा आरोप, पहले लाठी डंडे से की पिटाई फिर मार दी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 30, 2025

मोकामा में जनसुराज के नेता की हत्या, बाहुबली अनंत सिंह के समर्थकों पर लगा आरोप, पहले लाठी डंडे से की पिटाई फिर मार दी गोली

पटनाः इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से आ रही है जहां एक बड़ी राजनीतिक हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। मोकामा में प्रशांत किशोर की पार्टी के जनसुराज के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।घोसवरी प्रखंड के तारतर गांव के समीप जनसुराज के नेता दुलालचंद यादव की हत्या कर दी गई है।जनसुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने अपने काफिले पर हमला करने का भी आरोप लगाया है।

तेजप्रताप यादव को चुनाव प्रचार के दौरान RJD समर्थकों ने खदेड़ा, तेजस्वी जिंदाबाद के लगाए नारे, काफिले पर की पत्थरबाजी
मोकामा में राजनीतिक रंजिश की वजह से हुई इस हत्या से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को मोकामा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान अनंत सिंह के समर्थक और जनसुराज के समर्थक आपस में भिड़ गए इसी दौरान मामला हिंसक हो गया और जनसुराज पार्टी के नेता दुलालचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

See also  खान सर को अरेस्ट नहीं कर पाई पटना पुलिस, रातभर चला ड्रामा, कोचिंग के बाहर बैठे रहे छात्र

 

घाटशिला उपचुनाव से पहले BJP को झटका, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने जिलापरिषद उपाध्यक्ष समेत कई नेता JMM में हुए शामिल

दुलालचंद यादव और अनंत सिंह की पहले से ही अदावत रही है। दुलालचंद यादव जनसुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। जनसुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी का आरोप है कि पहले दुलालचंद यादव को बाहुबली और जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह के समर्थकों ने लाठी-डंडे से पीटा और फिर उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now