- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

झारखंड में 7 IAS अधिकारियों का तबादला, देखे नए पदस्थापना की लिस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 4, 2026

झारखंड में 7 IAS अधिकारियों का तबादला, देखे नए पदस्थापना की लिस्ट

रांचीः झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर बुधवार की रात इस संबंध मे आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

जाने किन अधिकारियों को मिली कौन सी जिम्मेदारी?:
अनुप गर्ग: इन्हें भवन निर्माण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
सिद्धांत कुमार: इन्हें वित्त विभाग में अवर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आनंद शर्मा: इन्हें कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का अवर सचिव नियुक्त किया गया है।
नाजिश उमर अंसारी: इन्हें अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में अवर सचिव बनाया गया है।
हिमांशु लाल: इन्हें ग्रामीण विकास विभाग में अवर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
दीप्ति रोहिला: इन्हें स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में अवर सचिव पद पर तैनात किया गया है।
कृति कामना: इन्हें स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में अवर सचिव बनाया गया है।

See also  AAP को छोड़कर राघव चड्ढा BJP में हुए शामिल,नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now