डेस्कः बिहार के चार गैंगस्टर का दिल्ली के रोहिणी में एनकाउंटर किया गया है। बुधवार देर रात पुलिस ने चार अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इन अपराधियों में सिग्मा एंड कंपनी गैंग का सरगना कुख्यात रंजन पाठक भी शामिल था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की टीम ने इस एनकाउंटर को अंजाम दिया। ये बदमाश बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में आतंक मचाने की साजिश रच रहे थे।
नाबालिग बच्ची को ट्रेन में छेड़ रहा था हैवान, VIDEO हुआ वायरल, गिरफ्तारी की उठने लगी मांग
ये एनकाउंटर 22 और 23 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 2:20 बजे हुआ। यह एनकाउंटर बहादुर शाह मार्ग पर डॉक्टर अंबेडकर चौक से लेकर पंसाली चौक तक चला। पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई, जिसमें चारों बदमाशों को गोलियां लगीं।सभी को बाद में इलाज के लिए रोहिणी स्थित डॉ. बीएसए अस्पताल ले जाया गया।
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को एक और झटका, RJD उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द
एनकाउंटर में मारे गए बदमाशों में शामिल है – रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21)। रंजन, बिमलेश और मनीष, सभी बिहार के सीतामढ़ी ज़िले के रहने वाले थे, जबकि अमन ठाकुर दिल्ली के करावल नगर के शेरपुर गांव का था।पुलिस के मुताबिक, ये चारों आरोपी बिहार में कई संगीन वारदातों में वांटेड थे। बताया जा रहा है कि यह गैंग ‘सिग्मा एंड कंपनी’ के नाम से कुख्यात था और इसका सरगना रंजन पाठक था।यह गैंग नेपाल से बिहार तक काम करता था।
प्रशांत किशोर की पार्टी के प्रत्याशी के काफिले पर हमला, पथराव में स्कार्पियो का शीशा टूटा
रंजन पाठक वही बदमाश है जिसने सीतामढ़ी की एक मशहूर हत्या के बाद खुद का बायोडाटा मीडियाकर्मियों को भेजा था। हाल ही में बिहार पुलिस को इस गैंग का एक ऑडियो कॉल मिला था, जिससे खुलासा हुआ कि यह गिरोह बिहार चुनाव से पहले राज्य में दहशत फैलाने की साजिश रच रहा था।क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजीव यादव ने बकाया कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम और बिहार पुलिस ने रोहिणी में सुबह करीब 2:20 बजे एक मुठभेड़ के दौरान बिहार के कुख्यात रंजन पाठक गिरोह के चार सदस्यों का एनकाउंटर कर दिया है।








