- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी और RJD उम्मीदवार शिवानी को मिली गोली मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 23, 2025

बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी और RJD उम्मीदवार शिवानी को मिली गोली मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जहां एक ओर महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर खटपट जारी है। इसी बीच लालगंज से आरजेडी के उम्मीदवार और बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी को गोली मारने की धमकी दी गई है। पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर अज्ञात अपराधी ने धमकी दी। इस मामले में करताहा थाना प्रभारी ने जांच के आदेश दे दिया है और शिवानी शुक्ला की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने आरजेडी उम्मीदवार की सुरक्षा में गार्ड को लगाया है।

तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा, मुकेश सहनी होंगे उप मुख्यमंत्री के फेस
कौन हैं शिवानी शुक्ला?
शिवानी शुक्ला बिहार के बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी हैं। उन्होंने लंदन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से एलएलएम (मास्टर्स ऑफ लॉ) की पढ़ाई की हैं। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल और बेंगलुरु की एलायंस यूनिवर्सिटी से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। मुन्ना शुक्ला इन दिनों जेल में बंद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरजेडी ने 28 वर्षीय शिवानी की शिक्षा को देखते हुए लालगंज सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

See also  राहुल गांधी और खरगे के साथ बैठक के बाद पप्पू यादव ने बताया CM कैंडिडेट का नाम, तेजस्वी यादव को दे दी टेंशन

बिहार के चार गैंगस्टर का दिल्ली में एनकाउंटर, ‘सिग्मा एंड कंपनी’ गैंग का रंजन पाठक ढेर
जेल में रहते जीत गए थे मुन्ना शुक्ला
मुन्ना शुक्ला बिहार के बड़े बाहुबलियों में से एक हैं। भूमिहार समाज से आने वाले मुन्ना शुक्ला ने साल 2000 में जेल में रहते हुए निर्दलीय ही विधानसभा चुनाव जीत गए थे। उनके परिवार का लालगंज क्षेत्र में अच्छा खासा प्रभाव है। हालांकि शुक्ला परिवार 2010 के बाद से एक भी चुनाव नहीं जीत सका है। अब शिवानी शुक्ला के रूप में परिवार को नई उम्मीद मिली है।

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी समेत गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार, प्रिंस खान के साथ मिलकर ड्रोन से पाकिस्तान से मंगाते है हथियार
शिवानी शुक्ला पर है लाखों का कर्ज
शिवानी ने अपने चुनावी हलफनामे में जानकारी दी है कि उनके पास कुल 21 लाख रुपये की चल संपत्ति है। वहीं विदेश में पढ़ाई करने के लिए उन्होंने 36 लाख रुपये का लोन भी लिया था। शिवानी का कहना है कि वो राजनीति में मंत्री या विधायक बनने नहीं बल्कि अपने पिता मुन्ना शुक्ला को जेल से बाहर निकालने के लिए आई हैं।

See also  तेजस्वी यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक! दौड़ कर आया युवक और पैरों में लेट गया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now