रांचीः पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा सहित गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें सुजीत की पत्नी के अलावा कांके के चांदनी चौक का रहने वाला इनामुल हक उर्फ बबलू खान, पंडरा विद्यानगर का रवि आनंद उर्फ सिंघा, चंदवे बस्ती का मो. शाहिद उर्फ अफरीदी खान और मो. सेराज उर्फ मदन शामिल है।
बिहार के चार गैंगस्टर का दिल्ली में एनकाउंटर, ‘सिग्मा एंड कंपनी’ गैंग का रंजन पाठक ढेर
सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान मिलकर कोयलांचल शांति सेना गिरोह चलाता है। यह गिरोह रांची के व्यवसायियों को फोन पर धमकाकर रंगदारी मांगता है। कई मामले सामने आने के बाद एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर टीम बनाई गई। इस टीम ने चुट्टू में एक एसयूवी पकड़ी, जिसमें चार अपराधी थे। उनसे तीन लोडेड पिस्टल, 13 गोलियां और सात मैगजीन मिले। फिर सुजीत की पत्नी रिया को गिरफ्तार किया गया। इन्होंने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। इन्होंने बताया कि सुजीत और प्रिंस पाकिस्तान से ड्रोन से हथियार और गोलियां मंगाता है। ड्रोन से पंजाब के मोगा के रास्ते हथियार आता है। उसी हथियार से दहशत फैलाकर रंगदारी वसूली जाती है।
नाबालिग बच्ची को ट्रेन में छेड़ रहा था हैवान, VIDEO हुआ वायरल, गिरफ्तारी की उठने लगी मांग
इनामुल पर कोतवाली थाना में हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट, बरियातू थाना में चोरी व जबरन वसूली, कांके थाना में आर्म्स एक्ट, लेवी वसूली, हत्या का प्रयास, डोरंडा थाना में लेवी वसूली, पिठौरिया थाना में आर्म्स एक्ट, नगड़ी थाना में हत्या का केस दर्ज है।
छठ के दौरान झारखंड के कई जिलों में होगी बारिश, ठंड को लेकर मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि रांची में इनामुल हक अपने गुर्गो के साथ मिलकर सुजीत व प्रिंस के लिए रंगदारी वसूलता है। यह राशि सुजीत के गुर्गे की मदद से प्रिंस खान तक यूएई पहुंचाया जाता है। वहां से प्रिंस इसे पाकिस्तान भेजता है, जहां से हथियार की खरीददारी होती है। डोरंडा के सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर हाल ही में हुई फायरिंग के लिए इन्हीं लोगों ने हथियार उपलब्ध कराया था।




