नाबालिग बच्ची को ट्रेन में छेड़ रहा था हैवान, VIDEO हुआ वायरल, गिरफ्तारी की उठने लगी मांग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 22, 2025

डेस्कः ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा एक बड़ा सवाल बना हुआ है। इसी बीच सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। एक मासूम बच्ची के पास बैठा दिखाई देता है, लेकिन कुछ ही पलों बाद उसकी हरकतें इंसानियत को शर्मिंदा कर देती हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को एक और झटका, RJD उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द
बच्ची डर के मारे अपनी मां की गोद में सिमट जाती है
वह व्यक्ति चालाकी से अपना हाथ मोड़कर बच्ची के शरीर को छूता है. मासूम डर के मारे अपनी मां से सट जाती है, लेकिन आरोपी को न तो शर्म आती है और न ही भय का कोई एहसास।इस बीच, पास बैठे एक सजग यात्री ने पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। आरोपी बिहार के गोपालगंज जिले का निवासी बताया जाता है।वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हर कोई आरोपी को सख्त सजा देने की मांग कर रहा है। कई लोगों ने टिप्पणी की कि “अब ट्रेन में बच्चों को अकेला छोड़ना सुरक्षित नहीं रह गया।” इस घटना ने न केवल इंसानियत को शर्मसार किया है, बल्कि भारतीय रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गहरा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

See also  वैशाली के ज्वेलरी शॉप में 25 लाख की लूट, सोने और चांदी के आभूषण लेकर फरार हुआ बदमाश

कांग्रेस उम्मीदवार ऋषि मिश्रा ने रोकी मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी जीवेश मिश्रा की स्कार्पियों, जाले में वोटरों के बीच घड़ी बांटने का लगाया आरोप
खाली सीट पर न बैठकर, बच्ची के पास आकर बैठा
‘deshtalk28’ और ‘टीम साथ ऑफिशियल’ जैसे एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट्स द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में एक के जनरल कोच का दृश्य है। एक 9-10 साल की मासूम बच्ची अपनी मां के पास बैठी है। अचानक, 50 वर्ष के आस-पास का एक व्यक्ति उसके बिल्कुल बगल में आकर बैठ जाता है।थोड़ी देर बाद, उसकी नीयत सामने आ जाती है। वह बड़ी चालाकी से अपने हाथ को मोड़कर बच्ची के बदन को छूने लगता है।बच्ची डर के मारे अपनी मां की गोद में सिमट जाती है, लेकिन वह शख्स बेपरवाह होकर अपनी हरकत जारी रखता है। उसकी इस घिनौनी हरकत को पास खड़े एक सतर्क यात्री ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया।

See also  बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई,रोहतास में आदेशपालक एक लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

gopalgan police

नीतीश कुमार BJP की महिला उम्मीदवार को पहनाने लगे माला तो संजय झा ने रोका, मुख्यमंत्री ने कहा- ‘गजब आदमी है भाई’
सीट से उठकर भागने की कोशिश
जैसे ही उस शख्स ने देखा कि उसकी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है, वह घबरा गया और तुरंत सीट से उठकर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन तब तक उसका घिनौना “कारनामा” रिकॉर्ड हो चुका था। अन्य यात्रियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। यह घटना कथित तौर पर दिल्ली-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेन में हुई बताई जा रही है।हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के केरल दौरे के दौरान बड़ा हादसा टला, हेलिकॉप्टर के लैंड होते ही धंसा हेलीपैड,देखिये VIDEO
बढ़ते अपराधों पर लोगों में गुस्सा
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा है। यूज़र्स ऐसे अपराधियों के लिए कठोरतम सज़ा की मांग कर रहे हैं।एक यूज़र ने लिखा, “ऐसे वहशी दरिंदों को तुरंत फांसी दो ताकि कोई बच्चे की तरफ आंख उठाकर भी न देखे।” यह घटना भारतीय रेलवे में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा की गंभीर समस्या को दर्शाती है।

See also  पटना एयरपोर्ट पर विमान हादसा टला, बाल-बाल बची 173 पैसेंजर की जान

gopalganj 2
क्या बोले गोपालगंज के एसपी?
इस मालमे में गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने फोन पर बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद साइबर टीम को जांच का निर्देश दिया गया है, पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now