बिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 23, 2025

बिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

डेस्कः बिहार के बेगूसराय में दर्दनाक हादसा हुआ है। काली मेला देखकर लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। यह हादसा बरौनी–कटिहार रेलखंड पर साहेबपुर कमाल और उमेशनगर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बिहार के चार गैंगस्टर का दिल्ली में एनकाउंटर, ‘सिग्मा एंड कंपनी’ गैंग का रंजन पाठक ढेर
साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव के रहने वाले कुछ लोग पास के रघुनाथपुर गांव में काली मेला देखने गए थे। मेले से लौटते समय चार लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान खगड़िया की ओर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से चारों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों की पहचान रहुआ गांव निवासी 40 वर्षीय धर्मदेव महतो, 40 वर्षीय रीता देवी, 17 वर्षीय रोशनी कुमारी और 10 वर्षीय आरोही कुमारी के रूप में हुई है। सभी एक ही परिवार से हैं। धर्मदेव महतो कुछ समय से प्रदेश में रहकर मजदूरी कर रहा था। छठ पर्व के मौके पर ही अपने परिवार से मिलने गांव आया था।

See also  पटना की गर्मी ने तोड़ा 15 साल का रिकार्ड, आज दक्षिण बिहार में लू का अलर्ट; उत्तर में बारिश के आसार

नाबालिग बच्ची को ट्रेन में छेड़ रहा था हैवान, VIDEO हुआ वायरल, गिरफ्तारी की उठने लगी मांग
सूचना मिलने पर साहेबपुर कमाल थाना पुलिस और रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। चारों शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जा रही है। साहेबपुर कमाल थाना के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि रघुनाथपुर गांव में काली मेला देखकर लौटते समय चार लोग आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे चारों की मौके पर मौत हो गई। आगे की जांच की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now