- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

कारोबारी उमाशंकर सिंह से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, राहुल सिंह गैंग ने मैसेज भेजकर धमकाया

कारोबारी उमाशंकर सिंह से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, राहुल सिंह गैंग ने मैसेज भेजकर धमकाया

रांचीः राहुल सिंह गैंग ने हटिया के चांदनी चौक निवासी शराब कारोबारी उमाशंकर सिंह से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। उमाशंकर सिंह ने इस मामले में जगन्नाथपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। रंगदारी राहुल सिंह गैंग ने मांगी है। पांच दिनों में रंगदारी का पैसा नहीं देने पर गैंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि एके-47 तैयार है।

बिहार विधानसभा चुनाव में आज नामांकन का अंतिम दिन, JMM ने घोषित नहीं किया प्रत्याशी का नाम, कांग्रेस ने 60 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
FIR के अनुसार, 18 अक्टूबर को दोपहर 12.04 बजे उन्हें राहुल गैंग की ओर से पहला कॉल आया। एक मिनट बाद 12.05 बजे दूसरा कॉल आया। फिर 12.13 बजे तीसरा किया गया। कॉल करने वाला का नंबर 1 (828)  748-0850 था। नंबर देखकर उमाशंकर सिंह ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद उसी नंबर से उन्हें वॉट्सएप पर राहुल सिंह गैंग के नाम से एक मैसेज आया। इसमें लिखा था कि ओम शंकर जी, आपको हम कॉल कर रहे हैं। कॉल रिसीव करने में दिक्कत हो रही है। कॉल नपा रिसीव करने का अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

See also  केले को लेकर हजारीबाग में शिक्षिका और रसोईया के बीच मारपीट, थाना पहुंचा मामला

रांची: रेस्टोरेंट मालिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी के साथ मुठभेड़, अभिषेक सिंह को लगी पुलिस की गोली

आपको पांच दिन का टाइम दिया जाता है। आपके घर-परिवार और फैमिली पर पूरी नजर है। जल्दी मैनेज करो, नहीं तो एके-47 भी रेडी है। ऐसा न हो कि आपको दिवाली का बम-पटाखा गिफ्ट करना पड़े। यह मेरा लास्ट मैसेज है। इसके बाद आपकी उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। पांच करोड़ रुपए तैयार रखिए। इसके साथ ही शराब कारोबारी उमाशंकर सिंह के बेटे सूरज चौहान के नंबर पर फोन कर धमकी दी गयी है। राहुल सिंह गैंग की ओर से उमाशंकर सिंह के दोनों बेटे धीरज चौहान और सूरज चौहान को जान से मारने की धमकी दी गयी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now