बिहार विधानसभा चुनाव में आज नामांकन का अंतिम दिन, JMM ने घोषित नहीं किया प्रत्याशी का नाम, कांग्रेस ने 60 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 20, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव में आज नामांकन का अंतिम दिन, JMM ने घोषित नहीं किया प्रत्याशी का नाम, कांग्रेस ने 60 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

डेस्कः बिहार विधानसभा के 6 सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनाव लड़ने का एलान किया लेकिन अब तक प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया गया है। जबकि सोमवार को नामांकन की अंतिम तिथि है। जेएमएम ने चकाई, धमदाहा, जमुई, पीरपैंती, मनिहारी और कटोरिया सीट पर चुनाव लड़ने का एलान शनिवार को किया था। 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में जेएमएम ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें धमदाहा और जमुई की सीट नहीं थी। 2020 में 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के बाद वहां कुल 25,213 वोट जेएमएम को मिले थे। पार्टी ने चकाई में एलिजाबेथ सोरेन को मैदान में उतारा था जिन्हें 16,985 वोट मिले थे। वहीं कटोरिया में एंजेला हेम्ब्रम को 5606, पीरपैंती में निर्मला देवी को 376 वोट, झाझा में अजीत कुमार को 1186 वोट और मनिहारी में फूलमणि हेम्ब्रम को 1059 वोट मिले थे। लेकिन 2020 से 2025 के दौरान जेएमएम की राजनीतिक ताकत बढ़ गई है इससे कोई इंकार नहीं कर सकता। 2024 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ गई है और दोनों देश के बड़े आदिवासी नेता माने जाते है।

See also  Hemant Soren की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई, ED पेश करेगी दलील

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट के लिए हो रहा है डील! पप्पू यादव पर लगे आरोप, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक का ऑडियो वायरल
बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर जेएमएम ने पहले 16 और फिर 12 सीटों पर दावेदारी की थी। इसमें दो मनिहारी और कटोरिया दो एसटी सुरक्षित सीटें है, जो झारखंड की सीमा से नजदीक है और आदिवासी बहुल है। लेकिन महागठबंधन में बात नहीं बनने के बाद शनिवार को 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया। पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरजेडी और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि बार-बार हमें धोखा दिया गया है, याचिना नहीं अब रण होगा। हम कार्यकर्ताओं के मनोबल को गिरा नहीं सकते। उन्होंने यहां तक कह दिया कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में गठबंधन को लेकर समीक्षा होगी। इसके बाद सरकार में कांग्रेस और आरजेडी की भागीदारी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है।

See also  मंत्री रामेश्वर उरांव ने कर दी बाबूलाल मरांडी की तारीफ, निशिकांत ने कसा तंज, कहा- "डूबते जहाज को छोड़ने का आ गया समय"

तेजप्रताप यादव पर महुआ में FIR दर्ज, गाड़ी पर पुलिस का लोगो और नीली बत्ती लगाकर किया जा रहा था प्रचार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को पटना भेजा था। दोनों नेताओं की सीट शेयरिंग को लेकर तेजस्वी यादव से मुलाकात भी हुई थी। यहीं नहीं राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा के समापन में शामिल होने हेमंत सोरेन पटना गए थे इस दौरान लालू यादव से भी उनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद ये माना जा रहा था कि गठबंधन के तहत बिहार में जेएमएम को कुछ सीटें मिल सकती है। लेकिन पहले चरण के नामांकन के बाद भी सीट शेयरिंग में जेएमएम को हिस्सा नहीं मिलने से नाराज झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया।

G3q9a tXYAA uNm
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने नामांकन खत्म होने से पहले अपने अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची में 6 उम्मीदवारों का एलान किया, इसके साथ ही कांग्रेस 60 सीटों पर उम्मीदवार का एलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने 12 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दिया है।

See also  केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, समाज के समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

G3pmuZ7WwAETDRL

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now