- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची: रेस्टोरेंट मालिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी के साथ मुठभेड़, अभिषेक सिंह को लगी पुलिस की गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 19, 2025

रांची में रेस्टोरेंट मालिक की हत्या

रांची, कांके: चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह की रांची पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ रविवार देर रात कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू स्थित ITBP कैंप के पास हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी अभिषेक को गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विजय नाग की हत्या के बाद से था फरार

शनिवार रात कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की अभिषेक सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने विशेष टीम का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

पुलिस को देखते ही अभिषेक ने की फायरिंग

पुलिस की  टीम फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अभिषेक ITBP कैंप के पास छिपा है। जैसे ही पुलिस पहुंची, अभिषेक ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसे गोली लगी और वह पकड़ा गया।

See also  अगले दो दिनों बदला रहेगा मौसम, उत्तरी हवाओं की वजह से ठंड ने फिर दिखाया रंग

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले 10 दिनों में रांची पुलिस की तीसरी बड़ी मुठभेड़ है, जिसमें अब तक पांच शातिर अपराधियों को गोली लगी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now