मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चिकित्सा पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा-‘आप सभी डॉक्टर भगवान स्वरूप’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2025

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चिकित्सा पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा-'आप सभी डॉक्टर भगवान स्वरूप'

रांचीः गुरुवार को धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेपीएससी द्वारा चयनित सहायक प्राध्यापकों, दन्त चिकित्सकों और एनएचएम द्वारा चयनित संविदा आधारित चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

G1ruryAXgAAYp6

झारखंड में 10 नक्सलियों ने किया आत्मसर्पण, कोल्हान एवं सारंडा क्षेत्र में सक्रिय माओवादियों ने DGP अनुराग गुप्ता के सामने किया सरेंडर
नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को उनकी जिम्मेदारियों और उनके सम्मान का भी आभास कराया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉक्टरों की तुलना भगवान से की और कहा कि आप सभी लोग भगवान स्वरूप पद को ग्रहण करने जा रहे हैं। कई उम्मीद-आशाएं आप लोगों से होती हैं और यह स्वाभाविक है जिसका जो काम उसको वह सम्मान। मानव जीवन में डॉक्टरों को भगवान का सम्मान मिला है और इसी आशा-उम्मीद के साथ आप सभी लोग अपने-अपने कार्य क्षेत्र में एक बेहतर प्रदर्शन करेंगे।मैं तो चाहूंगा कि विभाग समय-समय पर आंकलन करें और चरणबद्ध तरीके से जो बेहतर प्रदर्शन करेंगे उन्हें हम सम्मानित करने का भी कार्य करेंगे। इसलिए आप सभी लोगों को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं और राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग करने के लिए आप सभी का आभार।

See also  सिमडेगा में वज्रपात से तीन हॉकी खिलाड़ियों की मौत, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल

G1rwjA7XUAAgtaO

JET परीक्षा को लेकर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार को 31 मार्च 2026 तक की दी डेडलाइन
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्वास्थ्य विभाग को और मजबूत करने के दिशा में यह एक बड़ा कदम है। जेपीएससी और एनएचएम के जरिए आप सभी का चयन हुआ है। आप सभी लोग चिकित्सक हैं। आप लोगों के कंधों पर इस राज्य के गरीब लोगों की सेवा करने की जिम्मेदारी आने वाली है। हम सब इस बात को कहते हैं, और मानते भी हैं कि मनुष्य डॉक्टर को भगवान मानते हैं। आप सोचिए कि आप लोगों से सभी को कितनी आशाएं और उम्मीदें होती हैं।उन्होंने आगे कहा कि सरकार मुख्य रूप से असहाय, कमजोर, गरीब-गुरुबा लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं रखती है। सिर्फ संवेदनाएं रखने से काम नहीं चलता बल्कि संवेदनाएं दिखनी भी चाहिए।यही वजह है कि सरकार की तरफ से व्यवस्थाएं बनाई जाती हैं ताकि आप लोगों का सहयोग लेकर राज्य में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था बहाल किया जा सके।आप सभी लोग देख भी रहे हैं कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज अलग-अलग तरीके की चुनौतियां सामने आ रही हैं।

See also  दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां दामोदर नदी में विसर्जित, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गरीबों के बीच बांटे जरूरत के सामान

रामगढ़ में दो हाथी कुएं में गिरा,12 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग को मिली सफलता
आज बच्चे मोबाइल देखते-देखते बीमार हो रहे हैं। पर्यावरण दूषित होने की वजह से स्वास्थ्य की समस्या हो रही हैं। समस्याएं भी उत्पन्न हम लोग कर रहे हैं और इन समस्याओं का समाधान भी हमें ही करना होगा।हम जानते हैं कि हमारे पास सीमित संसाधन हैं, लेकिन सीमित संसाधनों में भी बहुत कुछ किया जा सकता है, बस संकल्प शक्ति और उसको करने का जुनून अपने अंदर होना चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now