आदिवासी छात्रों को निःशुल्क मिलेगी कोचिंग की सुविधा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोंचिंग सेंटर का किया उद्घाटन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 22, 2025

रांचीः झारखंड के अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के लिए सोमवार से दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग और मेडिकल कोचिंग संस्थान की शुरुआत हो गयी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कल्याण मंत्री चमरा लिंडा समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। कोचिंग का संचालन कल्याण विभाग की देखरेख में किया जायेगा। संस्थान में 300 विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिनमें राज्यभर के विभिन्न बोर्डो के विद्यार्थी शामिल हैं।

इस कोचिंग संस्थान का उद्घाटन करने के बाद छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज रांची में दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग (JEE) एवं मेडिकल (NEET) कोचिंग संस्थान के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनायें और जोहार। आज एक नया अध्याय हम लोगों ने आने वाली पीढ़ी के लिए तैयार किया है। आदरणीय दिशाेम गुरु शिबू सोरेन जी के नाम से यह संस्थान अपनी ऊंचाइयों को छुए, इसके लिए ऐतिहासिक प्रयास की शुरुआत हुई है। इस संस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जो मोशन संस्था आई है उसके सभी सदस्यों का मैं हार्दिक स्वागत करता हूं।  अब यहां से बच्चे मेडिकल और इंजीनियरिंग की निःशुल्क कोचिंग लेकर बेहतर कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे, इसके लिए आप सभी बच्चों को तराशा जाएगा।

See also  वित्त मंत्री ने वाणिज्य कर अधिकारी को सस्पेंड करने का आदेश दिया, मामला सामने आने पर राधाकृष्ण किशोर हुए हैरान

चौकीदार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नियुक्ति के लिए ‘बीट’ अनिवार्य नहीं

उन्होंने आगे कहा कि यह परिसर कभी नेताओं के भाषण का बहुत बड़ा उपयोगी स्थान रहा है लेकिन आज इस मैदान में इतना बड़ा कैंपस और इस कैंपस में भविष्य की सोच रखने वाली योजना अपना अस्तित्व ले रही है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सभी बच्चे अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। यहां बच्चों के लिए खेलकूद की भी व्यवस्था हो, बच्चे सभी गतिविधि में शामिल हों, इसका ध्यान रखा जाए। बच्चों के बेहतर भविष्य, उनकी पढ़ाई-लिखाई के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ भी लाखों बच्चों को मिल रहा है।आपकी परेशानी को हम अपने कंधों में लें और आपका भविष्य बनाने का प्रयास करें, इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। मेडिकल, इंजीनियरिंग की कोचिंग हमारा पहला पड़ाव है, इसके बाद JPSC,  UPSC, SSC, Banking, Railway, Management समेत अन्य परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग सेंटर बनाने की तैयारी में हम लोग हैं ताकि आपकी उपस्थिति वहां भी दर्ज हो सके। पूरी सरकार हमारी आने वाली पीढ़ी के साथ खड़ी है, आप मेहनत कीजिए, आपकी सफलता ही हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार होगा। आप पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ अपनी संस्कृति के आदान-प्रदान करने का भी कार्य करें। आपके बेहतर भविष्य के लिए आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

See also  खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले के विभाग की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की समीक्षा बैठक,धान क्रय को लेकर किसान से की ऑनलाइन बातचीत

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के बड़े भाई का पेंशन बंद, कुलपति के जिद बनीं वजह
कक्षा संचालन की जिम्मेदारी कोटा के मोशन संस्थान को सौंपी गयी है। यह कोचिंग हिंदपीढ़ी स्थित कल्याण विभाग के भवन में संचालित की जायेगी। जो पहले से निर्मित था और अब इसे पूरी तरह से संसाधनयुक्त किया गया है। इस परिसर में तीन छात्रावास भी हैं। कोचिंग में नामांकित विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ सभी शिक्षण सामग्री भी निःशुल्क उपलब्ध करायी जाएगी। चूंकि यह पहला सत्र है और नामांकन प्रक्रिया में कुछ विलंब हुआ है, इसीलिये विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन भी किया जा सकता है।

थैले में शव ले जाने की घटना के बाद जागी झारखंड सरकार, 15 करोड़ से एक महीने के भीतर खरीदे जाएंगे मोक्ष वाहन
एससी व पिछड़ा वर्ग के लिए भी जल्द शुरु होगी कोचिंगः कल्याण विभाग अगले शैक्षणिक सत्र से अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कोचिंग शुरू करेगी। कल्याण मंत्री चमरा लिंडा के निर्देश पर विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अगले शैक्षणिक सत्र से अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कोंचिग शुरू किया जायेगा। विद्यार्थियों को मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी करायी जायेगी।

See also  झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह शुरू, रन फॉर झारखंड में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now