झारखंड में 10 नक्सलियों ने किया आत्मसर्पण, कोल्हान एवं सारंडा क्षेत्र में सक्रिय माओवादियों ने DGP अनुराग गुप्ता के सामने किया सरेंडर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2025

रांचीः झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा चलाये जा रहे बड़े अभियान का असर व्यापक पैमाने पर दिख रहा है। गुरुवार को पश्चिम सिंहभूम अंतर्गत कोल्हान एवं सारंडा क्षेत्र में सक्रिय प्रतिबंधित माओवादी संगठन के 10 सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया है। झारखंड पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर एवं अन्य केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों के द्वारा नक्सली संगठनों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में नक्सली मुख्य धारा में लौट रहे है।

WhatsApp Image 2025 09 25 at 13.32.35 63a40eed

गुमला में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, JJMP के तीन उग्रवादी हुए ढेर
गुरुवार को झारखंड सरकार के प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता, सीआरपीएफ झारखंड जगुआर के वरीय पदाधिकारियों के सामने भाकपा माओवादी संगठन के 10 सदस्यों ने आत्मसर्पण किया। आत्मसर्पण करने वाले सदस्यों में एरिया कमांडर रांदो बोइपाई उर्फ क्रांति बोईपाई समेत दस्ता के 10 सदस्यों ने सरेंडर किया है। पश्चिम सिहंभूम जिले में 2022 से अब तक कुल 9631 अभियान संचालित किये गये है, जिसके फलस्वरूप पिछले तीन वर्षो में कुल 175 नक्सलियों को गिरफ्तरी किया गया और 10 नक्सली मुठभेड़ में मारे गये है।

See also  चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 18 हजार डेटोनेटर किया बरामद

1 62 53 6

झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार ने खड़े कंटेनर में मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौत, पिता-पुत्र समेत 5 जख्मी
उल्लेखनीय है कि पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत कोल्हान एवं सारंडा के क्षेत्र में पिछले कई वर्षो से प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के इस्टर्न रिजनल ब्यूरो का संचालन केंद्रीय समिति सदस्य मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी उर्फ अनल, असीम मंडल, सुशांत उर्फ अनमोल, मेहनत उर्फ मोछू, अजय महतो उर्फ बुधराम, पिन्टू लोहरा, अश्विन, अमित मुंडा, सालुका कायम एवं सागेन अंगरिया के नेतृत्व में किया जा रहा है। इनके विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त बलों का अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now