थिनर को पानी समझकर पीने से बच्चे की मौत, पिता की एक गलती ने ले ली मासूम की जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2025

थिनर को पानी समझकर पीने से बच्चे की मौत, पिता की एक गलती ने ले ली मासूम की जान

डेस्कः यूपी से हृदयविदारक कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बच्चे ने गलती से थिनर वाले बोतल को पानी समझ कर पी लिया जिसके बाद बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने ने लगा परिजन बच्चे को लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल दौड़ते रहे लेकिन बच्चे कि जान नहीं बची और उसकी मौत हो गई। यह घटना अलीगढ़ के सुरेंद्र नगर डाक खाने के पास स्थित कॉस्मेटिक दुकान की है।

अमेरिका के व्हाइट हाउस में बाइडेन की बेज्जती, डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति की फोटो की जगह लगवाई ऑटोपेन की तस्वीर
जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन क्षेत्र के घनश्यामपुरी निवासी एडवोकेट रवींद्र अपनी पत्नी और अपने चार साल के बेटे प्रियांशु के साथ बुधवार कि रात लगभग 8 बजे कॉस्मेटिक दुकान पर पहुंचे थे। दुकानदार पत्नी को सामान दिखाने लगा। इस बीच बच्चे को प्यास लगी तो दुकानदार ने वहां रखीं बोतलों की ओर इशारा कर दिया।

खेल-खेल में बच्चे ने निगल लिया सिक्का, निकाल नहीं पाए दुमका मेडिकल कॉलेज डॉक्टर, एम्स रेफर
पिता ने एक बोतल उठाकर बच्चे को दे दी, जिसे पीने के बाद तबीयत बिगड़ गई। तब पता लगा कि बोतल में पानी नहीं थिनर था। अस्पताल में ले जाने से पहले ही बच्चा दम तोड़ चुका था। पिता ने किसी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया है। घनश्यामपुरी क्षेत्र की गली नंबर तीन में रहने वाले अधिवक्ता रवेंद्र सिंह अपनी पत्नी प्रयांजलि और बेटे प्रियांश के साथ पास ही स्थित शिवा कॉस्मेटिक की दुकान पर गए थे। प्रयांजलि कुछ सामान देख रही थीं। वहां पानी की बोतल के पास ही नाखून पालिस साफ करने के लिए एक बोतल में थिनर रखा था। बच्चे ने प्यास लगने की बात कहीं तो दुकानदार शिवा ने यह स्पष्ट नहीं किया कि किस बोतल में थिनर है और किसमें पानी।

See also  रईस महिलाओं को नशीला प्रोटीन शेक देकर करता था ब्लैकमेल, जिम ट्रेनर 10 से ज्यादा महिलाएं को फंसाया

‘चोरी-चमारी’ वाले बयान पर प्रशांत किशोर फंसे, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे हैं ट्रोल
दुकानदार के इशारे के बाद पिता ने एक बोतल उठाई और बिना चेक किए ही बच्चे को दे दी, जिसने पीते ही गले में जलन जैसी होने की जानकारी दी और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तब बोतल सूंघने पर थिनर होने की जानकारी हुई। सभी अचेत बच्चे को लेकर बरुण हास्पीटल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तब उसे घर ले गए। यहां बच्चे के शरीर में हरकत सी लगी तो उसे पास स्थित मैक्स हास्पीटल ले गए। यहां भी बच्चे को मृत बताया गया।

झारखंड में 10 नक्सलियों ने किया आत्मसर्पण, कोल्हान एवं सारंडा क्षेत्र में सक्रिय माओवादियों ने DGP अनुराग गुप्ता के सामने किया सरेंडर
स्वजन फिर घर ले आए। कुछ देर बाद बच्चे के मुंह से पानी निकलने लगा। यह देख पिता ने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) की कोशिश की। मुंह से निकल रहे पानी में थिनर की गंध थी। बच्चे को जेएन मेडिकल कालेज ले जाया गया। मगर, यहां भी बच्चा मृत घोषित किया गया। इस घटना से पूरा परिवार बिलख उठा। मां बेसुध हो गई।

See also  जीजा के प्यार में पागल हुई साली, बहन बोली-एडजस्ट कर लेंगे, पति ने दिया एक्सचेंज ऑफर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now