मोंगिया स्टील के चेयरमैन गुणवंत सिंह मोंगिया को मिली धमकी, 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई, FIR दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 25, 2025

मोंगिया स्टील के चेयरमैन गुणवंत सिंह मोंगिया को मिली धमकी, 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई, FIR दर्ज

गिरिडीहः राज्य के बड़े उद्योगपति व मोंगिया स्टील के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इस संबंध में डॉक्टर मोगिंया ने गिरिडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

JDU सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के घर को उड़ाने की धमकी, RJD नेता के खिलाफ FIR दर्ज
उन्होने शिकायत में कहा है कि गिरिडीह सदर अंचल के भंडारीडीह मौजा में खाता नंबर 63, प्लॉट नंबर 386, 388, 389 व 390 में कुल रकबा 9.90 डिसमिल जमीन मकान समेत उन्होने खरीदी है। मंगलवार को मुमताज अंसारी उर्फ मिस्टर ने उक्त जमीन पर बने मकान पर कब्जा करने के लिए उनके घर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर वहां रखा सामान ले जाने लगा। उन्हें जानकारी मिली, तो उक्त स्थल पर पहुंचे और उनलोगों को कागजात दिखाने की कोशिश की। लेकिन मिस्टर उर्फ मुमताज पांच-छह अन्य युवकों को बुलाकर डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया से उलझ गया।

See also  12 वर्ष के बच्चे को खींच ले गया मगरमच्छ, छटपटाया तो पानी में पटककर खा गया,खौफनाक वीडियो वायरल

रांची के वाटर फॉल में जाना खतरे से खाली नहीं, उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री ने जारी की चेतावनी
मोंगिया स्टील के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया का आरोप है कि उनकी गदर्न पर चाकू सटाकर 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी और पॉकेट से 10 हजार रुपया छीन लिये। प्राथमिकी में उन्होने कहा है कि उन्हे जान से मारने की धमकी दी गयी है। गिरिडीह नगर थाना प्रभारी ने बताया कि उद्योगपति के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now