‘चोरी-चमारी’ वाले बयान पर प्रशांत किशोर फंसे, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे हैं ट्रोल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2025

Bankipur by-election results: प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, 6 हजार से ज्यादा वोटों से BJP उम्मीदवार नीरज कुमार पीछे

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज है। इस बीच एक साक्षात्कार के दौरान जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कुछ ऐसा कह दिया कि वो अब सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। लोग प्रशांत किशोर से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। दरअसल पिछले कुछ दिनों से प्रशांत किशोर बिहार के बड़े दिग्गज नेताओं पर एक से बढ़कर एक गंभीर आरोप लगा रहे हैं। प्रशांत किशोर ने संजय जायसवाल और अशोक चौधरी पर संगीन आरोप मढ़े हैं।

बिहार में स्वर्ण कारोबारी की हत्या,अपराधियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
हाल ही में एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि वो जल्द ही बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ एक और बड़ा खुलासा करेंगे। लेकिन इस इंटरव्यू के दौरान प्रशांत किशोर ने कुछ ऐसा कह दिया कि वो अब ट्रोल होने लगे हैं। ‘न्यूज नेशन’ से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा, ‘अशोक चौधरी ने मुझे 100 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है। मैं उनपर एक-दो दिन में एक और खुलासा कर देता हूं ताकि वो मुझे 100 करोड़ का एक और नोटिस भेज दें। अशोक चौधरी जी हिंदी में सुन लीजिए अब आप पर नई किस्त जारी करने जा रहा हूं। एक-दो और वकील रख लीजिए।

See also  राहुल गांधी के जाते ही दशरथ मांझी के घर से हटाया गया VVIP टॉयलेट, पोती अंशु ने कहा-घर में अब नहीं है शौचालय

बिहार का इंजीनियर मॉल का मालिक, कई शहरों में फ्लैट, पत्नी के नाम लॉकर की जांच में होगा बड़ा खुलासा
100 करोड़ के नोटिस से हमको डराने की कोशिश कर रहे हो। भाजपा के एक नेता ने कहा कि इनको जेल भिजवा कर दम लेंगे। सात जन्म लोगे तो भी हमको जेल नहीं भिजवा सकते। हम लोग क्या ‘चोरी-चमारी’ करने वाले लोग हैं। बिहार के लिए लड़ रहे हैं, इस धरती के लिए लड़ रहे हैं। अपना जीवन खपा रहे हैं। ये मेरा अहंकार नहीं बल्कि बिहार के लोगों के प्रति हमारी जिम्मेवारी है।

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा छह अक्टूबर के बाद, निर्वाचन आयोग ने CS को लिखा पत्र
दरअसल बिहार में सामान्य बोलचाल की भाषा में ‘चोरी-चकारी’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन पीके ने जब ‘चोरी-चमारी’ शब्द का इस्तेमाल किया तो एक्स पर कुछ लोग इसे जाति का अपमान बता प्रशांत किशोर को ट्रोल करने लगे।

See also  बिहार विधानसभा चुनाव में हो गया गजब कारनामा, एक ही उम्मीदवार ने दो पार्टियों से किया नामांकन

 


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now