ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, पुल से नीचे गहरी खाई में गिरी बस; 6 की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 17, 2026

rishikesh road accident

डेस्कः उत्तराखंड के ऋषिकेश में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बदरीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के पास एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे पानी में समा गई। हादसे के वक्त बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। 6 लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, बस हरिद्वार से जोशीमठ जा रही थी। अचानक गूलर बाजार के पास एक पुल पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। अब तक करीब 20 घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर लाया जा चुका है। जबकि, 6 की मौत हो गई है। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।

एसडीआरएफ के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही ब्यासी और ढालवाला पोस्ट से टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

See also  दिल्ली के सिलेक्ट सिटी मॉल के सिनेमा हॉल में लगी आग, 'छावा' फिल्म के स्क्रीनिंग के दौरान हादसा

रेस्क्यू में जुटी टीम

हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर अतिरिक्त टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। खाई में फंसे अन्य यात्रियों की तलाश और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान जारी है।

रुद्रप्रयाग हादसे में 4 की मौत

उत्तराखंड में सड़क हादसे की दूसरी घटना रुद्रप्रयाग में हुई। बीती रात शादी समारोह से लौट रहे लोग हादसे का शिकार हो गए। क्यूंजा घाटी के कंडारा के समीप बीती रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। पोखरी से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार 10 लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। इनमें चार की गंभीर हालत को देखते हुए श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है।

See also  शिक्षकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला,TET परीक्षा बिना नौकरी या प्रमोशन नहीं
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now