‘फ्लावर नहीं, फायर निकली दुल्हन!’ स्टेज पर उठा-उठाकर लड़के को पटका, हाथ बांधे देखता रहा दूल्हा!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2025

bride-martial-arts-2025

डेस्कः आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। लोग जहां तहां रिल्स बनाने लगे हैं। अब शादियों में रील्स बनाने का चलन इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग कहीं भी रील्स बनाना शुरू हो जाते हैं। यहां तक कि लोग दूल्हा-दुल्हन को भूलकर अपनी रील्स बनाने में लग जाते हैं। पर जब दूल्हा-दुल्हन ही रील बनाने लगे तो क्या होगा? हाल ही में ऐसा ही नजारा देखने को मिला एक शादी में जब एक दुल्हन रील्स के नाम पर स्टेज पर लड़ने लगी और एक शख्स को उठा-उठाकर पटकने लगी।

उसे देखकर तो दूल्हा डर के मारे हाथ बांधे एक तरफ खड़ा हो गया। इस दुल्हन को देखकर आपको पुष्पा फिल्म का डायलॉग याद आ जाएगा….फ्लावर नहीं फायर है अपुन! इंस्टाग्राम अकाउंट @cinematographer_mubu पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक दुल्हन स्टेज पर अपने मार्शल आर्ट्स स्किल दिखा रही है। ये वीडियो कहां का है, इसके बारे में तो कोई जानकारी नहीं है मगर कैप्शन में मलयालम भाषा लिखी है जिससे ये पता चल रहा है कि वीडियो केरल का ही है।

See also  पटना के बिहटा में ट्रक और ऑटों में जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 2 घायल

CBSE Date Sheet 2026: सीबीएससी 10th 12th डेटशीट जारी, सब्जेक्ट वाइज चेक करें एग्जाम डेट

दुल्हन ने स्टेज पर लड़के को पटका

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन स्टेज पर है और उसका कोई दोस्त या भाई सामने आता है और सिर्फ रील बनाने के लिए मजाक में उसे धक्का देने लगता है। इसके बाद दुल्हन उसे घुटने से मारने का नाटक करती है और उठाकर पटक देती है। उसके स्टेप्स देखकर समझ आ रहा है कि वो ट्रेंड मार्शल आर्ट्स की खिलाड़ी है। इस बीच दूल्हा हाथ बांधे एक कोने में खड़ा रहता है और उसे देखकर मुस्कुराता रहता है। स्टेज से नीचे खड़े दूल्हा और दुल्हन के दोस्त भी ये नजारा देखकर हंसते दिखाई दे रहे हैं।

खेल-खेल में बच्चे ने निगल लिया सिक्का, निकाल नहीं पाए दुमका मेडिकल कॉलेज डॉक्टर, एम्स रेफर

See also  भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान, LOC पर ताबड़तोड़ फायरिंग में 7 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now