रांची SSP ने रात एक बजे शहर की सुरक्षा का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए कई निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2025

ranchi-ssp-rakesh-ranjan

रांचीः रांची के एसएसपी राकेश रंजन 24 सितम्बर की देर रात करीब 1 बजे अचानक शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राजधानी के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिया। दुर्गा पूजा के दौरान लोगों को परेशानी न और सुरक्षा की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा। उनके इस औचक निरीक्षण की खबर किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मी को पहले से नहीं थी।

एसएसपी रंजन ने बिरसा चौक, मेन रोड, हरमू बायपास रोड और अरगोड़ा चौक सहित शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत भी। उन्होंने उनसे वाहनों की चेकिंग और पुलिस बल की तैनाती के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही पुलिस अधिकारियों और जवानों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिया।

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा छह अक्टूबर के बाद, निर्वाचन आयोग ने CS को लिखा पत्र

See also  22 केंद्रों पर बीपीएससी की दोबारा परीक्षा आज, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

निरीक्षण के दौरान एसएसपी राकेश रंजन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि अपराधी चाहे कितना भी बड़ा हो या उसे किसी भी प्रभावशाली समूह का संरक्षण क्यों न मिला हो, पुलिस को बिना किसी दबाव के उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

बुधवार को ही हाई कोर्ट ने भी दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में लोगों की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए राज्य के सभी जिला के एसपी और उपायुक्तों को निर्देश दिया है। दुर्गा पूजा की धूम बढ़ गई है, अब लोग पंडाल देखने के लिए अपने घरों से निकलेंगे। इससे पहले यातायात सहित सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से एहतियात बरते जा रहे हैं।

संजू सैमसन का करियर खत्म करना चाहते हैं गौतम गंभीर? बैटिंग नहीं कराने पर उठ रहे हैं सोशल मीडिया पर सवाल

See also  VIDEO: खुले मैनहोल में समाया बाइक सवार, सड़क पर हादसे का वीडियो वायरल, लोग बोले- ये तो हद...
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now