- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

कोडरमा विधायक के चालक की जमीन विवाद में हत्या, मृतक राजकुमार का शव देखकर फूट-फूट कर रोई नीरा यादव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 4, 2026

कोडरमा विधायक के चालक की जमीन विवाद में हत्या, मृतक राजकुमार का शव देखकर फूट-फूट कर रोई नीरा यादव

कोडरमा : कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बुधवार देर रात हुई हिंसक घटना में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई, जबकि उनकी बेटी सोनिका कुमारी, मां सुधा देवी और पिता दशरथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज कोडरमा सदर अस्पताल में चल रहा है।

WhatsApp Image 2026 06 04 at 7.54.21

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक डॉ. नीरा यादव देर रात गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। विधायक ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर पहले से तनाव की स्थिति थी और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण यह विवाद हत्या तक पहुंच गया।जानकारी के अनुसार, बुधवार दिन में जमीन को लेकर हुए विवाद में मृतक की मां के साथ कथित तौर पर मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया था। विधायक ने बताया कि उन्होंने स्वयं इस मामले की सूचना कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान को फोन पर दी थी। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि देर रात राजकुमार यादव पर पीछे से हमला किया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

See also  चुनाव आयोग ने जारी कर दिए पांच चरणों के मतदान के आकंड़े, झारखंड की सात सीटों पर कितने लोगों डाला वोट ? पढ़िए

फूट-फूट कर रोई विधायक डॉ. नीरा यादव
अपने चालक की मौत से भावुक विधायक ने कहा कि राजकुमार यादव केवल वाहन चालक नहीं थे, बल्कि उनके परिवार के सदस्य की तरह थे। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया होता तो एक परिवार का सहारा नहीं छिनता।झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री रही नीरा यादव चालक का शव देखने के बाद अपने आंसू रोक नहीं पाई और फूट-फूट कर रोने लगी। पुलिस पदाधिकारियों पर अपना आक्रोश निकालते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन को कितना पैसा चाहिए, शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई और एक परिवार खत्म हो गया।

WhatsApp Image 2026 06 04 at 7.54.21 AM
घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बना हुआ है। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार को राजकुमार यादव के शव के साथ कोडरमा थाना के समक्ष रांची-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था। पुलिस ने 6 घंटे के भीतर घटना में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपितों में गोपाल यादव, विजय यादव, सचिन यादव, भीखन यादव एवं गुलबी देवी शामिल हैं। सभी आरोपित चीतरपुर गांव के निवासी हैं।जांच में सामने आया है कि जमीन को लेकर लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद में मारपीट की घटना हुई। घटना में घायल राजकुमार यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई।

See also  बोकारो में हथियार के साथ घूम रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पीटा, बाद में किया पुलिस के हवाले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now