शराब तस्करी में लगा पूरा खानदान, बाप-बेटा-पोता समेत आठ गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 17, 2025

शराब तस्करी में लगा पूरा खानदान, बाप-बेटा-पोता समेत आठ गिरफ्तार

मुजफ्फरपुरः बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देजर शराब जब्ती व धंधेबाजों पर कार्रवाई को लेकर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की विशेष टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की तस्करी में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक साथ तीन पीढ़ी के लोग हैं। इसमें पिता-पुत्र और पोता समेत अन्य शामिल हैं।

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर BJP का टोपी-झंडा शुरू हुआ विवाद, तेजप्रताप यादव ने मूर्ति को दूध और गंगाजल से धोकर किया शुद्ध
सभी एक ही परिवार व रिश्तेदार बताए गए हैं। टीम ने फकुली थाना क्षेत्र के हाइवे पर छापेमारी कर दिल्ली नंबर की दो लग्जरी गाड़ियों को पकड़ा। दोनों गाड़ियों में पारिवारिक लोग बैठे थे। एक गाड़ी में पांच और दूसरी गाड़ी में तीन लोग सवार थे। तलाशी में टीम को दोनों गाड़ियों में बनाए गए गुप्त बॉक्स से 24 कार्टन हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब मिली।

BJP विधायक भागीरथी देवी से EOU ने तीन घंटे की पूछताछ, हॉर्स-ट्रेडिंग मामले में दागे सवाल
इसके बाद टीम ने दोनों गाड़ियों को शराब समेत जब्त कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना के कोदरकट निवासी 88 वर्षीय नारायण राउत, उसके पुत्र शत्रुधन राउत, उसके पुत्र संजीव कुमार (पोता), सीतामढ़ी के सईयारा थाना के फुलपरासी के चालक विजय कुमार, नई दिल्ली के नजफगढ़ थाना के जनता बिहार निवासी रूपा देवी, सीतामढ़ी के मिसौल थाना के प्रतापनगर निवासी सुशीला देवी, उसके पति विशाल कुमार व चालक उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बेगापुर थाना के बेहता भवानी निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है।

See also  बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री राजू सिंह को 4 साल की सजा, विधानसभा सदस्यता रद्द

बिहार के 40 हजार शिक्षकों के वेतन पर संकट, दुर्गा पूजा से पहले सैलरी बनी बड़ी चुनौती
उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें शराब लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। त्वरित कार्रवाई कर उनके नेतृत्व में इंस्पेक्टर मनोज कुमार के साथ छापेमारी की गई। पटना रोड से दोनों गाड़ियों के आने पर टीम ने रोका। इसके बाद गाड़ियों की तलाशी में उसके अंदर बनाए गए गुप्त बॉक्स से शराब मिलने पर शराब समेत गाड़ी जब्त कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी पर उत्पाद अधिनियम की धारा में अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नीतीश सरकार के मंत्री सुमित सिंह को लेकर दी गई धमकी, नक्सलियों ने पर्चा में लिखा कि मदद की तो 6 इंज छोटा कर देंगे
कई बार हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश से ला चुके शराब:पूछताछ में शत्रुधन राउत ने टीम को बताया कि रैकेट का वह सरगना है। पूर्व में कई बार हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश से वह अपने पिता और पुत्र के साथ अन्य लोगों के साथ जाकर शराब की खेप ला चुका है। पुलिस व उत्पाद की टीम को शक न हो इसके लिए परिवार के साथ शराब लाने जाते थे।इसके बाद भी सीमा पर पुलिस की तलाशी से बचने के लिए गाड़ी में गुप्त बॉक्स बनाए थे। इस बार हरियाणा से शराब की खेप लेकर सीतामढ़ी जा रहे थे। बताया कि वह सीतामढ़ी से शराब की बिक्री करता था।

See also  बिहार टेंडर घोटालाःन‍िलंब‍ित IAS अधिकारी योगेश और अभ‍िलाषा के घर SVU की रेड, दोनों फरार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now