महात्मा गांधी की प्रतिमा पर BJP का टोपी-झंडा शुरू हुआ विवाद, तेजप्रताप यादव ने मूर्ति को दूध और गंगाजल से धोकर किया शुद्ध

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 17, 2025

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर BJP का टोपी-झंडा शुरू हुआ विवाद, तेजप्रताप यादव ने मूर्ति को दूध और गंगाजल से धोकर किया शुद्ध

डेस्कः मुजफ्फरपुर के मीनापुर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भाजपा का झंडा लगाने से विवाद हो गया। तेजप्रताप यादव ने प्रतिमा को दूध से धोकर अभिषेक किया। उन्होंने कहा कि मीनापुर शहीदों की धरती है और महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तेजप्रताप ने भाजपा और आरएसएस पर गांधीजी का अपमान करने का आरोप लगाया और दोषियों पर मुकदमा चलाने की मांग की।

BJP विधायक भागीरथी देवी से EOU ने तीन घंटे की पूछताछ, हॉर्स-ट्रेडिंग मामले में दागे सवाल
तेज प्रताप यादव ने क्या कहा ?
तेज प्रताप यादव ने कहा, “भाजपा के लोगों ने महात्मा गांधी का अपमान किया था। यहां के लोगों और संगठन के लोगों की मांग थी कि दूध से उनका अभिषेक किया जाए। हमने दूध और गंगाजल से उनका अभिषेक करने का काम किया है। महात्मा गांधी पवित्र आत्मा थे, उनके कारण ही हम आज स्वतंत्र घूम रहे हैं।”

 

नीतीश सरकार के मंत्री सुमित सिंह को लेकर दी गई धमकी, नक्सलियों ने पर्चा में लिखा कि मदद की तो 6 इंज छोटा कर देंगे
क्या है पूरा मामला ?
हाल ही में मुजफ्फरपुर में महात्मा गांधी की प्रतिमा से जुड़े विवाद ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया था। स्थानीय स्तर पर कई सामाजिक संगठनों ने इस घटना की निंदा करते हुए प्रतिमा को सम्मान दिलाने की मांग उठाई थी। इसी कड़ी में तेज प्रताप यादव ने खुद आगे बढ़कर प्रतिमा का अभिषेक कर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की।

See also  पीएम मोदी ने किया विश्व के सबसे ऊंचे पुल चिनाब ब्रिज का उद्घाटन, वंदे भारत एक्सप्रेस को भी दिखाई हरी झंडी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now