हजारीबाग के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में करोड़ों की लूट, कई किलो सोना और कैश लेकर अपराधी फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 24, 2026

हजारीबाग के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में करोड़ों की लूट, कई किलो सोना और कैश लेकर अपराधी फरार

हजारीबागः बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार को पांच बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पांच की संख्या में आए थे। उन्होंने 20 मिनट के अंदर करीब 2 करोड़ रुपए का सोना और 5 लाख रुपए कैश अपने साथ ले गए। लगभग 15 मिनट तक बैंक में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस ने गस्ती तेज कर दी है और नाकेबंदी कर जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जिस तरह से अपराधियों ने पूरी योजना के तहत घटना को अंजाम दिया है, उससे यह आशंका जताई जा रही है कि उन्हें बैंक से जुड़ी अंदरूनी जानकारी भी हो सकती है।घटना को अंजाम देने के बाद बैंक कर्मियों को स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया गया। जहां वह 1 घंटे तक वे बंद रहे। यह घटना लगभग 3:15 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जब अंदर से आवाज आई तो लोगों ने उन्हें बाहर निकाला है।इस दौरान बैंक कर्मियों के साथ अपराधियों ने मारपीट की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,अपराधी चेहरे छिपाए हुए थे- एक ने हेलमेट पहन रखा था, एक मास्क में था और अन्य गमछे से चेहरा ढके हुए थे। सभी के हाथों में देशी हथियार थे।बैंक में घुसते ही उन्होंने कर्मियों के साथ मारपीट की और उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद कर्मचारियों को डराकर लॉकर खुलवाया और उसमें रखा सारा सोना निकाल लिया। साथ ही काउंटर से नकद राशि भी समेट ली।लूट के बाद अपराधियों ने बैंक को बाहर से बंद कर दिया, ताकि तुरंत कोई उनका पीछा न कर सके, और आराम से फरार हो गए। घटना के बाद बैंककर्मियों ने किसी तरह बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी।बताया जा रहा है कि संबंधित बैंक शाखा करीब 7-8 माह पहले ही शुरू हुई थी। इतनी बड़ी वारदात का इतने कम समय में हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर दहशत और आक्रोश है।
बैंक कर्मचारियों ने बताया कि करंट अकाउंट खुलवाने के बहाने दो डकैत पहले बैंक में आए थे। फिर पीछे से दो डकैत और बैंक में दाखिल हुए। उनके पास छोटे हथियार थे। हथियार के बल पर सभी बैंक कर्मचारियों को एक तरफ जाने को कहा, उसके बाद बैंक मैनेजर के साथ मारपीट भी की और बंदूक की नोक पर इस पूरी घटना को अंजाम देकर 10 मिनट में बैंक से बाहर निकल गए।

See also  असम के जोरहाट विमान हादसे में IAF के 5 जवान शहीद, बिहार के लाल दानिश आलम ने भी दिया बलिदान

बाबूलाल मरांडी ने लूट की बड़ी घटना को लेकर सरकार पर साधा निशाना
हजारीबाग के बरही में लूट की हुई इस बड़ी घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हजारीबाग जिले के बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई भीषण डकैती की घटना हेमंत सरकार के घटिया कानून व्यवस्था का परिणाम है। जानकारी के अनुसार बैंक से लगभग 4 लाख नकद और करीब 3 किलो सोना लूट लिया गया है, जिसका बाजार मूल्य करोड़ों रुपये बताया जा रहा है।झारखंड में व्यवसायी वर्ग पहले से ही अपराध और रंगदारी की मार झेल रहा है। आए दिन लेवी वसूली, धमकी और लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है। अब स्थिति यह हो गई है कि बैंक जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगहों पर भी लोगों की जमा पूंजी सुरक्षित नहीं रह गई है।@HazaribagPoliceएसआईटी गठित कर मामले की जांच करें और अपराधियों पर कारवाई करते हुए लूट का माल बरामद करें। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बैंक जैसे संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करें।

See also  बीजेपी के विवादित सांसद बृजभूषण के बेटे करण भूषण सिंह के काफिले ने तीन बच्चों को कुचला, एक की मौत ; बच्चों को देखने तक के लिए रूके नहीं बीजेपी प्रत्याशी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now