गिरिडीह में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, झड़प में 7 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 17, 2025

गिरिडीह में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, झड़प में 7 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

गिरिडीहः जिले के शाखाबार पंचायत अंतर्गत प्रतापपुर गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब सहदेव यादव गैर-मजरूआ जमीन पर घर बना रहा था। इसी बीच गांव के लोगों ने इसका विरोध किया कि जब यह सरकारी जमीन है तो इसे अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कैसे किया जा रहा है।

रांची के कारोबारी कृष्ण गोपालका से 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई, गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से भेजा धमकी भरा मैसेज
ग्रामीण जब मौके पर पहुंच कर सहदेव यादव को काम रोकने को कहने लगे तो वह काम रोकने की बजाय ग्रामीणों को मारपीट की धमकी देने लगे। देखते ही देखते वह ग्रामीणों से उलझ गया और तलवार निकाल कर लहराते हुए दौड़ पड़ा। किशुन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सहदेव यादव तलवार निकाल कर जान से मारने की नीयत से दो-तीन लोगों पर हमला कर दिया।

See also  रांची समेत 13 जिलों में शीतलहरी, येलो अलर्ट जारी, अगले तीन दिन और गिरेगा पारा

लॉरेंस बिश्नोई के करीबी मयंक सिंह का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से हथियार लाता था जसकरण
सुरेन्द्र यादव पर जैसे ही तलवार से हमला किया उसे दाएं हाथ की दो अंगुली कट कर नीचे गिर गयी। उसके बाद दोबारा उसके सर पर हमला किया जिसे बचाने के दौरान सुरेन्द्र यादव ने अपने बाएं हाथ से तलवार को पकड़ लिया जिससे उसका बायां हाथ भी गम्भीर रूप से कट गया एवं माथे पर भी गहरी चोट लगी। उसके बाद दिनेश यादव पर भी तलवार से हमला किया गया जिसमें दिनेश यादव का भी अंगूठा कट कर जमीन पर गिर गया। उसके तलवार से लालू प्रसाद यादव, भोला यादव एवं रुकनी देवी के माथे पर चोट आई है जिससे ये तीनों भी गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर सहदेव यादव के गाल पर एवं उसकी मां यशोदा देवी के माथे में चोट है। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी में किया गया एवं गम्भीर स्थिति को देखते हुए सभी को रेफर कर दिया गया। वे डॉक्टर की निगरानी में जांच करा रहे हैं।

See also  Watch: जयराम दा मेरी बेटी को इंसाफ दिला दीजिए, मधुपुर में हुई है बेटी की हत्या ... इस तरह रोते हुए विधानसभा पहुंचा एक पिता

धनबाद में NIA की छापेमारी, शाहबाज अंसारी के घर रेड, मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग को कार्रवाई
मिर्च पाउडर छींट कर किया हमला: दिनेश यादव ने बताया कि जब ग्रामीण उसे काम रोकने को कहने गए तो वह कहने लगा यह मेरी जमीन है जिसका बकायदा कागज मेरे पास है। पूरा गांव मेरे विरोध में खड़ा हो जाने से भी काम नहीं रुकेगा। जिसके बाद ग्रामिणों ने कहा कि जब सीओ के द्वारा सरकारी जमीन का बोर्ड लगाया गया है तो यह जमीन तुम्हारी कैसे हुई। इतने में वह अंदर गया और मिर्च पाउडर छिंटते हुए तलवार से हमला करने लगा। सुरेन्द्र यादव, लालू यादव, भोला यादव पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। मामले में फिलवक्त पुलिस जांच कर रही है । कार्रवाई जारी है।

दिल्ली के झारखंड भवन में तैनात कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी, परेशान अधिकारियों ने लगाई गुहार
पुलिस ने जब्त की तलवार
भरकट्टा ओपी पुलिस मौके पर पहुंच कर सहदेव यादव के घर में रखे बक्से से तीन तलवार को जब्त किया है। इस दौरान सीढ़ी के अंदर छुपे दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ धनन्जय राम ने सरिया, बिरनी एवं भरकट्टा पुलिस को गांव में कैम्प करने का निर्देश दिया। फिलहाल गांव में पुलिस मुस्तैद है।

See also  असम चुनाव में JMM के 20 स्टार प्रचारक, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन संभालेंगे मुख्य प्रचारक की कमान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now