लोहरदगा के कुडू फोरलेन परियोजना को लेकर राहुल सिंह के नाम से मांगी गई लेवी,निर्माण कार्य रोकने की चेतावनी, प्राथमिकी दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 7, 2026

लोहरदगा : जिले के कुडू क्षेत्र में निर्माणाधीन फोरलेन बाईपास सड़क परियोजना को लेकर लेवी मांगने और धमकी देने का मामला सामने आया है। कुख्यात अपराधी राहुल सिंह के नाम से भेजे गए व्हाट्सएप संदेश के बाद बाईपास सड़क निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कुडू थाना पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत ढुलवा खूंटा से लातेहार जिले के उदयपुरा तक राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर फोरलेन सड़क एवं बाईपास निर्माण कार्य चल रहा है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना वाराणसी-रांची इकोनामिक कॉरिडोर का अहम हिस्सा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सड़क परिवहन मंत्रालय की स्वीकृति से पैकेज-1 के तहत निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 06 07 at 6.21.27 PM
इसी दौरान परियोजना से जुड़े एक कर्मी के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से धमकी भरा संदेश भेजा गया। संदेश भेजने वाले ने खुद को राहुल सिंह बताते हुए लेवी की मांग की और कहा कि पहले बातचीत कर मामला मैनेज किया जाए, उसके बाद ही सड़क निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाए। संदेश में ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई थी। इस तरह की धमकी मिलने के बाद परियोजना से जुड़े कर्मियों में कुछ समय के लिए भय का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद सड़क निर्माण कार्य भी थोड़ी देर के लिए प्रभावित हुआ। हालांकि बाद में पुलिस हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई। मामले की शिकायत कुडू थाना में दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर कुडू थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद तथा कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और संबंधित लोगों से पूछताछ की। कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार का कहना है कि राहुल सिंह के नाम से व्हाट्सएप संदेश भेजकर धमकी देने की शिकायत मिली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस हर एक पहलु पर तकनीकी संसाधनों से जांच को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि संदेश में लेवी की राशि का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है, फिर भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  मोदी-जिनपिंग-पुतिन की मुलाकात से ट्रंप को हुई 'जलन', भारत के साथ व्यापाप को बताया एकतरफा डिजास्टर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now