बॉयफ्रेंड से लव मैरेज के लिए हाईटेंशन टावर पर चढ़ी लड़की, बिहार में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 12, 2025

बॉयफ्रेंड से लव मैरेज के लिए हाईटेंशन टावर पर चढ़ी लड़की, बिहार में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

दरभंगाः बिहार के दरभंगा में लव अफेयर का एक हाईवोल्टेज ड्रामा दिखा। एक नाबालिग लड़की अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने की मांग करते हुए हाईटेंशन बिजली के टावर पोल पर चढ़ गई। घंटों की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतरा जा सका। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के पटनिया पंचायत के किचका गांव की है। इलाके में जोर शोर से इसकी चर्चा हो रही है।

तेजस्वी यादव विधानसभा चुनाव से पहले निकलेंगे यात्रा पर, 16 सितंबर से शुरू होगी बिहार अधिकार यात्रा
लड़की पोल पर करेंट वाले तार के काफी करीब जाकर प्रेमी को बुलाने के लिए जोर जोर से चिल्लाने लगी। वह टावर से कूद जाने की धमकी देने लगी। यह देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस भी पहुंच गई पर लड़की उतरने को तैयार नहीं हुई। वह लगातार प्रेमी युवक को बुलाती रही और शादी से इनकार करने पर जान दे देने की धमकी दे रही थी। यह देखकर गांव में घंटों तक अफरातफरी मची रही। युवती के परिजनों की सांसें अटकी रहीं।

See also  पीएम मोदी को मां की गाली देने वाला अरेस्ट, दरभंगा पुलिस ने मो. रिजवान को किया गिरफ्तार

पीएम मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर बवाल, बीजेपी हुई कांग्रेस पर आगबबूला, कहा-घटिया मानसिकता
इसी बीच उसके प्रेमी को बुलाया गया। उसे देखकर लड़की और भी उग्र हो गई। प्रेमी ने शादी करने का वादा किया उसके बाद शांत हुई। इसी बीच गांव के एक युवक ने साहस दिखाया। हिम्मत करके वह टावर पर चढ़ गया और युवती के पास पहुंच गया। समझा बुझाकर उसने लड़की को नीचे उतारा। तब जाकर लोगों की जान में जान आई। पुलिस ने राहत की सांस ली।

किशनगंज से PFI का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, शिक्षा की आड़ में करता था संगठन का काम, निजी स्कूल में था टीचर
इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत प्रेमी और प्रेमिका को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। लड़की नाबालिग है। इसे देखते हुए कोई उनकी शादी कराने को तैयार नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों एक ही समुदाय से हैं। उनकी शादी हो सकती है। लेकिन बालिग होने तक इंतजार करना पड़ेगा। पोल समस्तीपुर जिले में स्थित है। इसलिए समस्तीपुर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

See also  पीएम मोदी की मां को दरभंगा में फिर दी गई गाली, नीतीश कुमार को लेकर भी अभद्र टिप्पणी, वीडियो हुआ वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now