तेजस्वी यादव विधानसभा चुनाव से पहले निकलेंगे यात्रा पर, 16 सितंबर से शुरू होगी बिहार अधिकार यात्रा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 12, 2025

तेजस्वी यादव विधानसभा चुनाव से पहले निकलेंगे यात्रा पर, 16 सितंबर से शुरू होगी बिहार अधिकार यात्रा

पटनाः बिहार के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से यात्रा पर निकलने वाले है। तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा 16 सितंबर को जहानाबाद से शुरू होगी। इसका समापन वैशाली में 20 सितंबर को होगा। नेता प्रतिपक्ष यात्रा के दौरान 5 दिनों में 10 जिलों के कई विधानसभा क्षेत्रों में जनता से संवाद करेंगे। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही तेजस्वी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी।

कांग्रेस की चाल से लालू यादव नाराज, हेमंत सोरेन और पशुपति पारस की पार्टी के सीट शेयरिंग को लेकर मामला फंसा
आरजेडी के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव की आगामी यात्रा को लेकर संबंधित जिलों के पार्टी सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष एवं अन्य नेताओं को यात्रा में शामिल होने के लिए पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया कि बिहार अधिकार यात्रा जिन विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, वहां पर किसी एक जगह तेजस्वी जनसंवाद करेंगे।

See also  हेमंत सरकार के मंत्री ने RJD और कांग्रेस को कहा धुर्त और धोखेबाज, बिहार विधानसभा चुनाव में JMM ने उम्मीदवार नहीं उतारे

गठबंधन के लिए तेजस्वी यादव के घर ढोल लेकर पहुंच गए ओवैसी के नेता, 6 सीटें मांगीं
तेजस्वी की यात्रा का यह रूट रहेगा
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की प्रस्तावित बिहार यात्रा जहानाबाद से शुरू होकर नालंदा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर होकर वैशाली तक जाएगी।

महिला को जिंदा खा गया बाघ, परिवार के मिला कपड़ा और पैर का टुकड़ा
राहुल और तेजस्वी ने निकाली थी वोटर अधिकार यात्रा
पिछले महीने राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव ने बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन (एसआईआर) के मुद्दे पर यात्रा निकाली थी। इस यात्रा में तेजस्वी ने राहुल के साथ कई जिलों का दौरा किया था। 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई उस यात्रा का पटना में 1 सितंबर को समापन हुआ था। इस दौरान दोनों नेताओं ने 20 जिलों में 1300 किलोमीटर का सफर किया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now