खालिस्तानी आतंकी बिहार से हुआ गिरफ्तार, अमृतसर मंदिर पर हमले का हैं आरोपी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 6, 2025

खालिस्तानी आतंकी बिहार से हुआ गिरफ्तार, अमृतसर मंदिर पर हमले का हैं आरोपी

गयाः मार्च 2025 में अमृतसर मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपितों में एक आतंकी शरणजीत कुमार उर्फ सन्नी को शुक्रवार को बिहार के गया से गिरफ्तार किया है।वह पंजाब के गुरदासपुर जिले के बाटला के भैनी बांगर कादियां का निवासी है। एनआईए ने गुप्त सूचना पर उसे गया के शेरघाटी इलाके के लाइन होटल से गिरफ्तार किया है। शेरघाटी के थाना प्रभारी अजीत कुमार ने भी शरणजीत की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

गोल्डी बराड़ और लाॉरेंस बिश्नोई की दोस्ती खत्म, झारखंड में पाकिस्तान से आ रहा था हथियार; मयंक सिंह का बड़ा खुलासा
NIA के अनुसार, गिरफ्तार आतंकी शरणजीत कुमार 15 मार्च को अमृतसर मंदिर पर ग्रेनेड से हुए आतंकवादी हमले की साजिश और उसे अंजाम देने में सक्रिय रूप से शामिल था। ग्रेनेड हमला दो बाइक सवार हमलावरों गुरसिदक सिंह और विशाल गिल ने किया था, जो विदेशी हैंडलर्स के निर्देशों पर काम कर रहे थे। शरणजीत ने हमले में इस्तेमाल किए गए ग्रेनेड सहित कई ग्रेनेड गुरसिदक और विशाल को दिए थे।

See also  नेपाल में भूकंप के झटके, यूपी और उत्तराखंड में हिली धरती

नशे में धुत यात्री ने कॉकपिट में जाने का किया प्रयास, रांची-कोलकाता फ्लाइट में कहा-‘आज प्लेन तेरा भाई चलाएगा’
अंतरराष्ट्रीय साजिश का राजफाश
एनआईए की जांच में हमले के अंतरराष्ट्रीय साजिश का राजफाश हुआ है, जिसमें यूरोप, अमेरिका और कनाडा का भी कनेक्शन आया है। इन देशों के संचालकों ने भारत में अपने एजेंटों को हार्डवेयर, धन, रसद सहायता आदि प्रदान किए थे।

नीतीश कटारा हत्याकांड में 25 साल की सजा काट रहे विकास यादव ने की शादी, 26 साल छोटी है दुल्हन
एनआईए के अनुसार, गुरसिदक और विशाल हैंड ग्रेनेड की कई खेपों के साथ-साथ हथियारों और गोला-बारूद की खरीद और आपूर्ति में शामिल थे। शरणजीत को एक मार्च 2025 को बाटला, गुरदासपुर में एक अन्य गिरफ्तार आरोपी से चार हैंडग्रेनेड की खेप मिली थी।

दिल्ली के लाल किले से सोने से बना एक करोड़ का कलश चोरी; हीरा-पन्ना व माणिक्य से सजा था
बदले में, उसने हमले से ठीक दो दिन पहले गुरसिदक और विशाल को ग्रेनेड सौंपा था। एक महीने पहले एनआईए द्वारा इलाके की तलाशी लेने के बाद शरणजीत बाटला से फरार हो गया था। मानवीय और तकनीकी खुफिया जानकारी के आधार पर व्यापक जांच के बाद अंततः उसे गया में खोजा गया।

See also  77 % आरक्षण लागू करना असंवैधानिक, ऐसे बिलों को मंजूरी नहीं दी जा सकती- राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now