पति की हत्या कर शव को घर के अंदर गाड़ा, बदबू आने के बाद हत्याकांड का हुआ खुलासा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 6, 2025

पति की हत्या कर शव को घर के अंदर गाड़ा, बदबू आने के बाद हत्याकांड का हुआ खुलासा

धनबादः टुंडी थाना क्षेत्र के बरवाटांड़ पंचायत के तिलैयटांड़ गांव में एक महिला ने शराबी पति से तंग आकर उसकी हत्या कर उसके शव को अपने ही घर में गाड़ दिया।इस मामले का शुक्रवार को खुलासा हुआ तो पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और शव को निकालने में जुट गई। महिला ने पति की हत्या करने की बात पुलिस के समक्ष स्वीकार कर ली है।

झारखंड में पत्नी के इलाज के लिए पिता ने बच्चे को 50 हजार रुपए में बेच दिया
कैसे हुआ मामले का खुलासा
तिलैयटांड़ गांव के रहने वाले 45 वर्षीय सुरेश हांसदा की चाची की करीब 15 दिन पहले निधन हो गया था। आठ दिन पूर्व ही उसका दशकर्म (घाट) था। मगर सुरेश हांसदा दशकर्म में शामिल नहीं हुआ। साथ ही वह पिछले कई दिनों से गांव में दिखाई भी नहीं दे रहा था।इससे गांव वालों को शक होने लगा। पत्नी सुरजी मंझियाइन से उसके बारे में पूछने पर वह कुछ भी नहीं बता रही थी। इधर उसके घर से बदबू आने लगी तो गांव के कुछ युवक हिम्मत जुटाकर घर में घुसे तो सुरेश हांसदा की हत्या कर देने का संदेह हुआ।इसके बाद मामले की जानकारी टुंडी पुलिस को दी गई। टुंडी थानेदार उमाशंकर अपने साथ महिला व पुरुष बल के साथ घटनास्थल पहुंचे तो घर में गाड़ कर रखे गए सुरेश के शव को देखकर दंग रह गए।पूछताछ में पत्नी सुरजी मंझियान ने बताया कि वह अपने पति की 10 दिन पहले ही सिर पर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी और उसके शव को घर के अंदर ही गाड़ दिया।

See also  गिरिडीह में सेक्स रैकेट का खुलासा, दरवाजा तोड़कर फ्लैट में घुसी पुलिस, कई हिरासत में, आपत्तिजनक सामाना बरामद

नशे में धुत यात्री ने कॉकपिट में जाने का किया प्रयास, रांची-कोलकाता फ्लाइट में कहा-‘आज प्लेन तेरा भाई चलाएगा’
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर गाली गलौज करता था। इसके कारण उसने उसकी हत्या कर दी। हालांकि, गांव में यह भी चर्चा है कि महिला को अपने पति पर किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था। इसके लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच आए दिन गाली-गलौज व झगड़ा होते रहता था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now