नीतीश कटारा हत्याकांड में 25 साल की सजा काट रहे विकास यादव ने की शादी, 26 साल छोटी है दुल्हन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 5, 2025

नीतीश कटारा हत्याकांड में 25 साल की सजा काट रहे विकास यादव ने की शादी, 26 साल छोटी है दुल्हन

डेस्कः नितीश कटारा हत्याकांड में 25 साल की सजा काट रहे 54 साल के विकास यादव ने शुक्रवार को 28 साल की हर्षिका यादव से शादी कर ली। विकास के पिता और पूर्व मंत्री डीपी यादव के राज नगर स्थित आवास पर आर्यसमाज विधि से दोनों का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान परिवार के अलावा कुछ करीबी रिश्तेदार ही मौजूद रहे। दुल्हन हर्षिका 28 साल की है और एमसीए की पढ़ाई कर रही है। वह मूलत: फिरोजाबाद जिले की रहने वाली है।

धनबाद के रामकनाली ओपी क्षेत्र में बड़ा हादसा,भूधंसान में कई लोगों के दबने की खबर
डीपी यादव के एक पारिवारिक सदस्य के मुताबिक विकास की मां की तबीतय काफी समय से बहुत खराब चल रही है। मां की देखभाल के लिए विकास ने शादी करने का फैसला लिया है। विकास की सगाई जुलाई में ही हो गई थी। पहले यह शादी कासगंज में होनी थी, लेकिन बाद में राज नगर स्थित आवास पर हुई।

See also  धार भोजशाला में नमाज और पूजा एक साथ, सुरक्षा के लिए 8000 जवान तैनात

बिहार-झारखंड बॉर्डर पर लगी सैकड़ों ट्रकों की लाइन, अवैध कोयला लदी गाड़ियों को रोके जाने से लगा लंबा जाम
बता दें साल 2002 के चर्चित नितीश कटारा हत्याकांड में विकास यादव और उसका चचेरा भाई विशाल यादव दोषी ठहराए गए हैं। दोनों को 25-25 साल की सजा सुनाई गई है। विकास यादव 23 साल से भी अधिक समय की जेल काट चुका है। वह इन दिनों पैरोल पर है।

भारत-नेपाल बॉडर से इंडोनेशिया की महिला गिरफ्तार, भारतीय आधार कार्ड-पैन कार्ड सहित कई फर्जी दस्तावेज बरामद
इससे पहले विकास यादव ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर शादी करने के लिए अपनी रिहाई या अंतरिम जमानत की मांग की थी। उसने कहा था, ” मैं 54 साल का हूं। अगर मैं अभी शादी करके घर नहीं बसाता तो सब खत्म हो जाएगा। घर बसाने का यही मेरा एकमात्र मौका है।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now