नेतरहाट स्कूल में अब लड़कियां भी करेगी पढ़ाई, मैट्रिक-इंटर के टॉपर को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया एलान

नेतरहाट स्कूल में अब लड़कियां भी करेगी पढ़ाई, मैट्रिक-इंटर के टॉपर को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया एलान

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मैट्रिक और इंटर के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए एवं प्रोत्साहन राशि वितरित करने के बाद एलान किया कि अब राज्य का प्रतिष्ठित नेतरहाट स्कूल को-एड होगा। यानी नेतरहाट स्कूल में अब छात्रों के साथ छात्राओं को भी पढ़ाया जाएगा।

02 09 2025 cm soren with topper student 24033108 1444935

मैट्रिक-इंटर के टॉपरों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे सम्मानित, छात्रों को दिये जाएंगे स्कूटी और लैपटॉप
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जैक सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के टॉपरों को पुरस्कृत करते हुए प्रत्येक को तीन लाख रुपये लैपटॉप और मोबाइल दिए। जैक के टॉपरों को स्कूटी भी मिली है। इसके अतिरिक्त 909 सहायक आचार्य 33 प्लस टू शिक्षक और इतने ही प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

Gz0 mW2bYAAs UP

झारखंड में BJP कार्यसमिति के सदस्य को मिली धमकी, रमेश सिंह से PLFI ने मांगी रंगदारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष से पास आउट होकर स्कूल से निकलते ही सभी टापर को पुरस्कार राशि दी जायेगी, ताकि उसका उपयोग नामांकन में किया जा सके।उन्होंने कहा, इस बार भी उन्होंने इसके निर्देश दिये थे, लेकिन गुरुजी की तबीयत खराब होने तथा बाद में उनके निधन होने से देर हुई, बाद में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का भी आकस्मिक निधन हो गया।

Gz1D1XgawAA1 T7

पीएम मोदी अपनी मां को याद कर हुए भावुक, कांग्रेस की रैली में कहा गया अपशब्द हर मां का अपमान
इस कार्यक्रम में तीनों बोर्ड की परीक्षाओं में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले विधार्थियों को सम्मानित किया गया। तृतीय तथा चतुर्थ स्थान पर रहने वालों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जायेगा।राज्य में विभिन्न बोर्ड के 10 और 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हमारे मेधावी छात्र-छात्राओं को अबुआ सरकार द्वारा हर वर्ष सम्मान दिया जाता है। इस वर्ष भी हमारे होनहार बच्चों की मेहनत को सम्मान देने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा संचालित आकांक्षा कोचिंग के सफल विद्यार्थी को भी सम्मानित किया गया।

Gz1EGHFaoAIGgDw

तेजस्वी यादव पटना के मरीन ड्राइव पर मस्ती करते नजर आए, वोटर अधिकार यात्रा के भांजे के साथ भोजपुरी गानों पर किया डांस
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की आकांक्षा योजना से विभिन्न आइआइटी में नामांकित विद्यार्थियों को भी लैपटाप दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य राज्य को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का है। अगर हम मिलकर आगे बढ़े तो निश्चित रूप से राज्य का सर्वांगीण विकास संभव है। मुझे उम्मीद है कि शिक्षा के क्षेत्र में हम सब मिलकर अंधेरे से रोशनी की ओर तेज गति से आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने नवनियुक्त शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को ऐसा बनाएं, जिससे बच्चे स्वयं सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now