पीएम मोदी अपनी मां को याद कर हुए भावुक, कांग्रेस की रैली में कहा गया अपशब्द हर मां का अपमान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 2, 2025

पीएम मोदी अपनी मां को याद कर हुए भावुक, कांग्रेस की रैली में कहा गया अपशब्द हर मां का अपमान

डेस्कः दरभंगा में राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर अपमानजनक शब्द कहे जाने को लेकर मोदी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह अपमान केवल उनकी मां का नहीं, बल्कि देश की हर मां का है। पीएम मोदी ने कहा, “मां ही हमारा संसार है, मां ही हमारा स्वाभिमान है।” ” उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी मां का राजनीति से कोई संबंध नहीं है और उनका अपमान गहरी पीड़ा देने वाला है।

पीएम मोदी को मां की गाली देने वाला अरेस्ट, दरभंगा पुलिस ने मो. रिजवान को किया गिरफ्तार

See also  सुदेश,चंद्रप्रकाश और लंबोदर महतो ने किया कोर्ट में किया सरेंडर, जमानत मिली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार की महिलाओं के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया और संस्था के बैंक खाते में 105 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि इस सुविधा से बिहार की हर गांव में जीविका से जुड़ी बहनों को आसानी से पैसे मिल पाएंगे। उन्हें वित्तीय मदद मिलेगी, जिससे उनके काम और कारोबार को आगे बढ़ाने में काफी सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने आरजेडी-कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी मां को दी गई गालियां बिहार की हर मां-बहन-बेटी का अपमान हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now