मैट्रिक-इंटर के टॉपरों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे सम्मानित, छात्रों को दिये जाएंगे स्कूटी और लैपटॉप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 2, 2025

मैट्रिक-इंटर के टॉपरों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे सम्मानित, छात्रों को दिये जाएंगे स्कूटी और लैपटॉप

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन के नये सभागार में आयोजित समारोह में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के वर्ष 2025 के मैट्रिक और इंटर (तीनों संकायों) के टॉपरों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री इन टॉपरों को सुजुकी की 125 सीसी की स्कूटी, लैपटॉप और तीन लाख रुपये देंगे। मोबाइल देने की भी योजना है।

दारोगा मीरा सिंह मनी लाउंड्रिंग केस में आरोपी, ED ने अवैध बालू ढुलाई सहित कई संदिग्ध गतिविधियों को लेकर की चार्जशीट
इस सम्मान समारोह में फर्स्ट टॉपर को तीन लाख रुपये, लैपटॉप और मोबाइल, सेकेंड टॉपर को दो लाख रुपये, लैपटॉप और मोबाइल एवं थर्ड टॉपर को एक लाख रुपये, लैपटॉप व मोबाइल दिये जायेंगे। समारोह में अन्य बोर्ड के टॉपरों को भी सम्मानित किया जायेगा। इस समारोह में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, श्रम, नियोजन प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव भी उपस्थित रहेंगे।

Gzz oQYb0AA4 Cr

करम महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विरासत को आगे बढ़ाने की अपील की
समारोह में नव नियुक्ति पीजीटी शिक्षकों, सहायत आचार्य (गणित व विज्ञान) और लैब सहायकों को नियुक्ति पत्र भी दिये जायेंगे। तीन विद्यालयों के प्राधानाध्यापकों को भी सम्मानित किया जायेगा। विद्यालय प्रमाणीकरण के पहले चरण के रिजल्ट में 49 विद्यालयों को स्वर्ण पदक, 467 को रजत और 27 को कांस्य पदक मिला है। समारोह स्थल पर राज्य स्तर पर 170 शिक्षकों, 33 प्लस टू शिक्षकों और 33 लैब सहायकों को नियुक्ति पत्र देने की योजना है।

See also  केरलम में 78.01% वोटिंग, पुदुचेरी में लगभग 90 प्रतिशत का मतदान बना, 4 मई को होगी गिनती
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now